कांग्रेस प्रदेश सचिव ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना

पूर्व विधायक व कांग्रेस नेता स्व. आत्माराम पांडेय।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 08 Dec 2021 08:32 PM (IST) Updated:Wed, 08 Dec 2021 08:32 PM (IST)
कांग्रेस प्रदेश सचिव ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना
कांग्रेस प्रदेश सचिव ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना

जागरण संवाददाता, सैदपुर (गाजीपुर) : पूर्व विधायक व कांग्रेस नेता स्व. आत्माराम पांडेय के नगर स्थित आवास पर बुधवार को कांग्रेस की प्रदेश सचिव सरिता पटेल ने पहुंचकर सदस्यता अभियान चलाया। करीब 150 लोगों को प्राथमिक सदस्य बनाया गया, उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित कर उनमें ऊर्जा का संचार किया। उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आज देश व प्रदेश की जनता महंगाई, भ्रष्टाचार, अपराध से जूझ रही है। सरकारों को जनता की समस्याओं से कोई लेना देना नहीं है। यूथ कांग्रेस प्रदेश महासचिव रामानुज पांडेय, जिलाध्यक्ष सुनील राम, जिला महासचिव राघवेंद्र कुमार, यूथ जिलाध्यक्ष विपुल मिश्र, सभासद आलोक यादव आदि थे।

chat bot
आपका साथी