आसमान में छाए बादल, ठंड में हुआ इजाफा

गाजीपुर मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने से लोग घबरा गए हैं। पूरे दिन आसमान पर बादल छाने से ठंड में इजाफा हुआ। गलन और ठंड होने के कारण शाम होते ही लोग घरों की ओर भागने लगे। वहीं मौसम का रूख देखकर किसानों के चेहरे पर माथे की लकीरें साफ देखी जा रही है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 18 Jan 2020 07:46 PM (IST) Updated:Sat, 18 Jan 2020 07:46 PM (IST)
आसमान में छाए बादल, ठंड में हुआ इजाफा
आसमान में छाए बादल, ठंड में हुआ इजाफा

जासं, गाजीपुर : मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने से लोग घबरा गए हैं। पूरे दिन आसमान पर बादल छाने से ठंड में इजाफा हुआ। गलन और ठंड होने के कारण शाम होते ही लोग घरों की ओर भागने लगे। वहीं मौसम का रूख देखकर किसानों के चेहरे पर माथे की लकीरें साफ देखी जा रही हैं।

बीते कुछ दिनों से मौसम का मिजाज देखकर लोग परेशान हैं। एक दिन मौसम साफ हो रहा है तो दूसरे दिन आसमान पर बादलों का डेरा जमा हो जा रहा है। दो दिन पूर्व जब मौसम साफ हुआ तो लोगों को लगा कि अब ठंड कम हो जाएगी लेकिन अगले दिन फिर बादलों ने डेरा जमा लिया। वहीं मौसम को देखकर आलू की खेती करने वाले किसान चितित नजर आ रहे हैं। सैदपुर : मौसम का मिजाज देखकर जिनके घर शादी विवाह है वे लोग ईश्वर से बारिश न होने की प्रार्थना करते नजर आए। खानपुर : सुबह से ही बादलों का उमड़-घुमड़ कर आना-जाना लगा रहा। वहीं बादल के कारण तापमान में आई गिरावट से जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बहरियाबाद : पूरे दिन बादलों के चलते मौसम पूरी तरह से ठंडा रहा। नन्हें-मुन्ने बच्चे विद्यालयों में ठंड से परेशान रहे।

chat bot
आपका साथी