दिनभर छाए रहे बादल, ठंड में इजाफा

कई दिनों से सुबह में कोहरे के बाद दोपहर में धूप निकलती रही।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 02 Dec 2021 07:41 PM (IST) Updated:Thu, 02 Dec 2021 07:41 PM (IST)
दिनभर छाए रहे बादल, ठंड में इजाफा
दिनभर छाए रहे बादल, ठंड में इजाफा

जागरण संवाददाता, गाजीपुर : कई दिनों से सुबह में कोहरे के बाद दोपहर में धूप निकलती रही है, लेकिन गुरुवार को सुबह का कोहरा छटते ही आसमान में बादरी छा गई। दिनभर सूरज संग लुकाछिपी का खेल चलता रहा। शीतलहर के आहट से लोग सजग हो उठे हैं। शाम होते ही ठंडी हवा ने सर्द मौसम की फिर से वापसी की दस्तक दी। बारिश होने की संभावना से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं।

पिछले कई दिनों से ठंड और तापमान में चढ़ाव देखने को मिल रहा था। आसमान पर बादल छाए रहने से ठंड में इजाफा हो गया । बाजार में लोगों ने गर्म कपड़ों की खरीदारी की। सुबह 10 बजे के बाद कोहरा छंटते ही बदलों ने डेरा जमा लिया। अब लोगों को और ठंड का अहसास होने लगा है। लोगों ने बाजार से गर्म कपड़ों की खरीदारी की। खानपुर : अचानक मौसम ने रुख बदला। दिनभर आते जाते सूरज के बीच मौसम में बदलाव के साथ ही हल्की ठंडी हवा भी चलती रही। शाम होते होते बाजार और सड़कों पर चहल- पहल भी कम हो गई। सड़कों पर सन्नाटा बढ़ गया। मौसम में बदलाव की वजह से लोगों को सर्दी की वापसी की चिता सताने लगी। किसानों का कहना है कि यदि मौसम में साथ दिया तो गेहूं की अच्छी पैदावार हो सकती है। किसान अपने खेतों में लगे हुए हैं।

chat bot
आपका साथी