संविधान को कमजोर करने पर तुली है केंद्र सरकार

संविधान बचाओ देश बचाओ अभियान के तहत वाजिदपुर नियांव में गुरुवार को आयोजित किसान महापंचायत में मुख्य अतिथि कर्नाटक विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष बीआर पाटिल ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Oct 2021 08:22 PM (IST) Updated:Thu, 21 Oct 2021 08:22 PM (IST)
संविधान को कमजोर करने पर तुली है केंद्र सरकार
संविधान को कमजोर करने पर तुली है केंद्र सरकार

जागरण संवाददाता, मनिहारी (गाजीपुर) : संविधान बचाओ, देश बचाओ अभियान के तहत वाजिदपुर नियांव में गुरुवार को आयोजित किसान महापंचायत में मुख्य अतिथि कर्नाटक विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष बीआर पाटिल ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र की सरकार संविधान को कमजोर करने पर तुली है। यदि देश के नागरिक जागरूक नहीं हुए तो आने वाले समय में बोलने तक की आजादी छिन जाएगी। उधर, इशोपुर में संयुक्त किसान मोर्चा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने पूर्व एमएलसी रामकरन दादा के स्मृति स्थल पर गुरुवार को श्रद्धांजलि अर्पित की।

विशिष्ट अतिथि किसान संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व विधायक डा. सुनीलम ने कहा कि केंद्र सरकार का अनाज वितरण कार्यक्रम केवल छलावा है। कार्यक्रम राष्ट्रवादी चितक विचारक प्रो. संदीप यादव , डा. वीरेंद्र यादव, पूर्व मंत्री डा. रमाशंकर राजभर, किसान सभा के जिलाध्यक्ष जनार्दन राम आदि ने भी संबोधित किया।

chat bot
आपका साथी