शव वाहन के धक्के से कार मैकेनिक की मौत

जासं खानपुर (गाजीपुर) मेहनाजपुर-बिहारीगंज मार्ग पर थाना क्षेत्र के घोघवां गांव के पास बाइक को धक्का मारते हुए महिला का शव लेकर जा रही जीप पेड़ से टकरा गई। दुर्घटना में बाइक चला रहे कार मैकेनिक अमेना गांव निवासी दीपक कुमार (1

By JagranEdited By: Publish:Mon, 06 Jul 2020 06:53 PM (IST) Updated:Mon, 06 Jul 2020 06:53 PM (IST)
शव वाहन के धक्के से कार मैकेनिक की मौत
शव वाहन के धक्के से कार मैकेनिक की मौत

फोटो-29सी। जासं, खानपुर (गाजीपुर) : मेहनाजपुर-बिहारीगंज मार्ग पर थाना क्षेत्र के घोघवां गांव के पास बाइक को धक्का मारते हुए महिला का शव लेकर जा रही जीप पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में बाइक चला रहे कार मैकेनिक अमेना गांव निवासी दीपक कुमार (18) की मौत हो गई, जबकि बाइक पर पीछे बैठे युवक समेत जीप में सवार कुल छह लोग घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैदपुर ले जाया गया। हालत गंभीर देख मृत महिला के पति समेत तीन को चिकित्सक ने प्राथमिक इलाज के बाद वाराणसी रेफर कर दिया।

आजमगढ़ के मेंहनगर निवासी हरिवंश खरवार की पत्नी का सुबह निधन हो गया था। वह शव लेकर जीप से कुछ लोगों के साथ दाह-संस्कार करने सैदपुर के जौहरगंज स्थित श्मशान घाट पर जा रहे थे। बिहारीगंज की तरफ से कार मैकेनिक अमेना गांव निवासी दीपक अपने मित्र अमेना गांव के ही गोलू राम (20) के साथ बाइक से घर जा रहा था। घोघवां गांव के पास मोड़ पर जीप की गति तेज होने के कारण अनियंत्रित होकर बाइक को धक्का मारते हुए पेड़ से टकरा गई। दुर्घटना में बाइक चला रहे कार मैकेनिक दीपक की मौके पर ही मौत हो गई। पीछे बैठा गोलू घायल हो गया। जीप में सवार मेंहनगर निवासी हरिवंश खरवार, जोगेश, राजेश वर्मा, विकास गौंड, राधेश्याम व जोगेंद्र भी घायल हो गए। सूचना पर खानपुर थानाध्यक्ष शशिचंद हमराहियों के साथ पहुंचे और सभी घायलों को निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजवाया। गोलू, हरिवंश समेत तीन की हालत गंभीर देख प्राथमिक इलाज के बाद चिकित्सक ने वाराणसी रेफर कर दिया। इधर दीपक की मौत का पता चलते ही घरवाले बिलखते हुए सैदपुर अस्पताल पहुंचे। बुजुर्ग पिता शंकर राम समेत सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। --- हरिवंश नहीं दे सके पत्नी को मुखाग्नि

- घायल हो जाने के कारण हरिवंश खरवार अपनी पत्नी को मुखाग्नि नहीं दे सके। रिश्तेदारों व गांव के लोग शव को जौहरगंज श्मशान घाट ले गए और शव का दाह-संस्कार किया गया। --- पहले दिन गया गराज और हो गई दुर्घटना

दीपक कार मैकेनिक का काम करता था। उसके पिता शंकर राम की उम्र करीब 65 वर्ष ही है। वह घर पर रहते थे। बिहारीगंज में एक नया गैरेज सोमवार को खुला था और दीपक ने वहां काम करना शुरू किया था। पहले दिन उद्धाटन के बाद वह घर जा रहा था तभी जीप के धक्के से वह काल कवलित हो गया। व्यवहार कुशल दीपक की मौत से घरवालों के साथ ग्रामीण भी मर्माहत हैं। दीपक अपने माता-पिता का इकलौता संतान था।

chat bot
आपका साथी