कैंडिल मार्च निकाल शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि

सैयदराजा विधानसभा के कोदई गांव में शनिवार की शाम कानपुर में शहीद पुलिस कर्मियों को निषाद पार्टी के जिला अध्यक्ष अरविद कुमार बिद के नेतृत्व में भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई और कैंडिल मार्च निकल शहिदो को सत् सत नमन किया गया

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Jul 2020 04:08 PM (IST) Updated:Sun, 05 Jul 2020 04:08 PM (IST)
कैंडिल मार्च निकाल शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि
कैंडिल मार्च निकाल शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि

जागरण संवाददाता, बरहनी (चदौली) : सैयदराजा क्षेत्र के कोदई गांव में शनिवार की देर शाम कानपुर में शहीद हुए पुलिस कर्मियों को श्रद्धांजलि दी गई। निषाद पार्टी के जिला अध्यक्ष अरविद कुमार बिद के साथ कार्यकर्ताओं ने कैंडिल मार्च निकला और शहीदों को नमन किया। कहा जब राज्य में पुलिसकर्मी सुरक्षित नहीं है तो आम जनता का क्या हाल होगा। हमें गर्व है उन बहादुर पुलिस कर्मियों पर जो बहादुरी से लड़े। सरकार को पुलिस को और अपडेट करना चाहिए। कैंडिल मार्च तलासपुर मोड़ से निकल कर सैयदराजा जमानिया मार्ग होते कोदई तक पहुंचा और श्रद्धांजलि दी गई। सुरेश निषाद, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष शिव कुमारी निषाद, मेघनाथ बिद, नारायण निषाद, अमरजीत बिद, बनारसी बिद आदि उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी