नहर बेपानी, नलकूप के सहारे खेती

जासं, दुबिहां (गाजीपुर): बाराचवर ब्लाक के किसानों के खेतों की ¨सचाई के लिए अलावलपुर-उ

By JagranEdited By: Publish:Fri, 21 Sep 2018 09:34 PM (IST) Updated:Fri, 21 Sep 2018 09:48 PM (IST)
नहर बेपानी, नलकूप के सहारे खेती
नहर बेपानी, नलकूप के सहारे खेती

जासं, दुबिहां (गाजीपुर): बाराचवर ब्लाक के किसानों के खेतों की ¨सचाई के लिए अलावलपुर-उचांडीह नहर और दलपतपुर रजवाहा शो-पीस साबित हो रहा है। बारिश न होने से धान की फसलें सूख रही हैं। इसके बावजूद नहरों में पानी नहीं छोड़ा जा रहा है। बीते वर्ष सफाई व खोदाई के नाम पर धन का बंदरबांट किया गया। अलावलपुर, अन्यायीपुर, बाराचवर, कामूपुर, उचांडीह, गांधीनगर, विश्वम्भरपुर होते हुए मगई नदी में गिरने वाली नहर में जून के पहले सप्ताह पानी छोड़ा गया था। उसके बाद अब तक पानी नहीं आया है। किसान अरुण राय, प्रमोद राय, देवेन्द्र ¨सह, गौतम ¨सह, रमाकान्त यादव, रामजी राय आदि ने बताया कि इस समय फसल को पानी की आवश्यकता है। जल्द ही नहर में पानी छोड़ा जाए।

chat bot
आपका साथी