युवा संसद कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान

भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा की बैठक मंगलवार को टैक्सी स्टैंड कार्यालय पर हुई। 24 जनवरी को लंका मैदान में क्षेत्रीय युवा संसद व 2

By JagranEdited By: Publish:Tue, 22 Jan 2019 08:03 PM (IST) Updated:Tue, 22 Jan 2019 08:03 PM (IST)
युवा संसद कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान
युवा संसद कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान

जासं, गाजीपुर : भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा की बैठक मंगलवार को टैक्सी स्टैंड कार्यालय पर हुई। 24 जनवरी को लंका मैदान में क्षेत्रीय युवा संसद व 28 जनवरी को प्रस्तावित सम्मेलन को सफल बनाने पर विचार-विमर्श किया गया। काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष राजेश भारद्वाज ने कहा कि उत्तर प्रदेश में क्षेत्रीय स्तर पर युवा संवाद कार्यक्रम होगा। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया। भाजपा जिला मंत्री विपिन ¨सह ने कहा कि जिले में क्षेत्रीय युवा संसद के आयोजन का अवसर प्राप्त हुआ है जो सम्मान व गौरव की बात है। भाजपा कोषाध्यक्ष अच्छे लाल गुप्ता, रास बिहारी राय, शशिकांत शर्मा, प्रमोद वर्मा, अविनाश ¨सह, गुरु दयाल शर्मा, साक्षी श्रीवास्तव, चंदन ¨बद आदि थे। अध्यक्षता भाजयुमो जिलाध्यक्ष सुमित तिवारी ने की।

chat bot
आपका साथी