पुल के एप्रोच मार्ग की गिरी दीवार, हादसा टला

जासं सैदपुर (गाजीपुर) सैदपुर को चंदौली से जोड़ने के लिए गंगा नदी पर बने रामकरन सेतु के एप्रोच मार्ग का दीवार शुक्रवार की शाम ट्रैक्टर के धक्के से गिर गई। मलबे में दबकर हरि विश्वकर्मा की बाइक व दो अन्य साइकिल क्षतिग्रस्त हो गई। संयोगवश कोई नीचे नहीं था अन्यथा बड़ा हादसा हो जाता। ट्रैक्टर चालक को पकड़कर पुलिस थाना ले गई।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 19 Apr 2019 06:22 PM (IST) Updated:Sat, 20 Apr 2019 06:13 AM (IST)
पुल के एप्रोच मार्ग की गिरी दीवार, हादसा टला
पुल के एप्रोच मार्ग की गिरी दीवार, हादसा टला

जासं, सैदपुर (गाजीपुर): सैदपुर को चंदौली से जोड़ने के लिए गंगा नदी पर बने रामकरन सेतु के एप्रोच मार्ग की दीवार शुक्रवार की शाम ट्रैक्टर के धक्के से गिर गई। मलबे में दबकर हरि विश्वकर्मा की बाइक व दो अन्य साइकिलें क्षतिग्रस्त हो गईं। संयोगवश कोई नीचे नहीं था अन्यथा बड़ा हादसा हो जाता। ट्रैक्टर चालक को पकड़कर पुलिस थाना ले गई।

इस पुल का शिलान्यास वर्ष 1999 में हुआ था। पुल निर्माण के कुछ दिन बाद ही दोनों तरफ एप्रोच मार्ग धंस गया था जिसकी मरम्मत कराई गई। एप्रोच मार्ग की दीवार इसके पहले भी सैदपुर की तरफ गिर गई थी। शाम को बालू लादकर टैक्टर सैदपुर की तरफ एप्रोच मार्ग पर घूमा रहा था। उसी समय ट्रैक्टर के धक्के से एप्रोच मार्ग के दाहिने तरफ करीब 50 मीटर दूरी तक की दीवार गिर गई। चौकी इंचार्ज राकेश त्रिपाठी ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया।

chat bot
आपका साथी