चुनावी रंजिश में चले ईंट-पत्थर, हवाई फायरिग

जागरण संवाददाता मरदह (गाजीपुर) थाना क्षेत्र के नोनरा गांव में रविवार को चुनावी रंजिश ए

By JagranEdited By: Publish:Sun, 16 May 2021 07:56 PM (IST) Updated:Sun, 16 May 2021 07:56 PM (IST)
चुनावी रंजिश में चले ईंट-पत्थर, हवाई फायरिग
चुनावी रंजिश में चले ईंट-पत्थर, हवाई फायरिग

जागरण संवाददाता, मरदह (गाजीपुर) : थाना क्षेत्र के नोनरा गांव में रविवार को चुनावी रंजिश एवं एक आडियो वायरल होने को लेकर दो पक्षों में विवाद हुई। इस दौरान जमकर ईट-पत्थर चले। हवाई फायरिग भी हुई। मारपीट में कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने एक पक्ष के पांच एवं दूसरे पक्ष के 13 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। आधा दर्जन लोगों को हिरासत में भी लिया गया है। इसे लेकर नोनरा में तनाव का माहौल है।

पंचायत चुनाव के बाद से ही दो पक्षों में तनाव चल रहा था। इस दौरान फोन पर हुई बातचीत का आडियो इंटरनेट मीडिया पर किसी ने वायरल कर दिया। आडियो में कुछ आपत्तिजनक तथ्य होने पर दूसरा पक्ष भड़क गया। इसके बाद दोनों पक्ष आमने -सामने आ गए। अतेंद्र सिंह के घर की

चहारदीवारी के अंदर खड़ी कार एवं गमले आदि दूसरे पक्ष के लोगों ने पत्थर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने कुछ को हिरासत में लिया तो अन्य फरार हो गए।

मारपीट की घटना में गंभीर रूप से घायल एक पक्ष के अतेंद्र सिंह एवं दूसरे पक्ष के आशीष सिंह का उपचार मरदह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर कराया गया। हालत गंभीर होने पर बेहतर उपचार के लिए जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है।

प्रभारी थानाध्यक्ष महबूब आलम ने बताया कि आशीष सिंह की तहरीर पर एक पक्ष के अतेंद्र सिंह, प्रवीण सिंह, संदीप सिंह, गिरीश सिंह, भानुप्रताप सिंह और अतेंद्र सिंह की तहरीर पर दूसरे पक्ष के हरी, विपिन सिंह, अवधेश सिंह, संजय सिंह, देवकुमार सिंह, स्नेहिल सिंह, श्रेयांश सिंह, राजन सिंह, विवेक सिंह, विश्वजीत सिंह, प्रवीण सिंह, शम्भूनाथ सिंह, कृष्णानंद सिंह, आशीष सिंह के विरूद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि मौके की जांच में प्रथम ²ष्टया फायरिग की पुष्टि नही हुई है। पुलिस प्रकरण की जांच कर रही है।

chat bot
आपका साथी