उत्तर प्रदेश रत्न से सम्मानित हुए ब्रजूभूषण व शोभनाथ

प्रदेश सरकार के कानून मंत्री बृजेश पाठक पूर्व पुलिस महानिदेशक।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 29 Jul 2021 07:00 PM (IST) Updated:Thu, 29 Jul 2021 09:37 PM (IST)
उत्तर प्रदेश रत्न से सम्मानित हुए ब्रजूभूषण व शोभनाथ
उत्तर प्रदेश रत्न से सम्मानित हुए ब्रजूभूषण व शोभनाथ

जागरण संवाददाता, गाजीपुर : प्रदेश सरकार के कानून मंत्री बृजेश पाठक पूर्व पुलिस महानिदेशक डा. सूर्य कुमार शुक्ला एसटीएफ के अपर पुलिस महानिदेशक अमिताभ यस एवं सांसद अशोक बाजपेई ने जिले के दो सामाजिक कार्यकर्ताओं ब्रजभूषण दुबे और शोभनाथ यादव को उत्तर प्रदेश रत्न सम्मान सम्मानित किया। इस दौरान दोनों लोगों को पगड़ी बांधने के साथ सम्मान पत्र व अंगवस्त्रम प्रदान किया गया। यह कार्यक्रम राजधानी लखनऊ स्थित बांसमंडी चौराहे के पास एक होटल के सभागार में उत्तर प्रदेश महावीर सेना की ओर से बुधवार को आयोजित था।

महावीर सेना के संरक्षक पूर्व डीजीपी डा. शिवकुमार शुक्ला ने कहा कि स्वतंत्र पत्रकार के रूप में ब्रजभूषण दुबे ने जहां लोकहित से जुड़ी समस्याओं को बहुलता में न केवल उठाया बल्कि समाधान के प्रति भी तत्परता दिखाया यह प्रशंसनीय तथा अनुकरणीय है। सांसद अशोक बाजपेई एवं अपर पुलिस महानिदेशक अमिताभ यश ने कहा कि समाज में अच्छे कार्य करने वालों को प्रोत्साहित करना चाहिए जिसके लिए शोभनाथ यादव भी बधाई के पात्र हैं जो मानव अधिकार पर्यावरण संरक्षण एवं शिक्षा के क्षेत्र में अलख जगा रहे हैं। वर्तमान में ब्रज भूषण दुबे का यूट्यूब चैनल 170 देश के लोग देख रहे हैं तथा चैनल के माध्यम से श्री दुबे समाज हित से जुड़े हुए तमाम बिदुओं को साहस पूर्व पहल करते हुए उठा रहे हैं। दोनों सामाजिक कार्यकर्ताओं के सम्मानित होने पर संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कुंभनाथ जयसवाल, सनाउल्लाह शन्ने भाई, संगठन के व्याख्याता गुल्लू सिंह यादव, दिवांशु पांडेय, हनुमान बिद, बंसराज यादव, हसन अब्दुल्लाह, मनोज तिवारी एवं मोहम्मद साद शेख आदि ने प्रसन्नता व्यक्त किया।

chat bot
आपका साथी