घर से लापता युवक का कुआं में मिला शव

जागरण संवाददाता कासिमाबाद (गाजीपुर) कोतवाली क्षेत्र के नसिरुद्दीनपुर ग्राम पंचायत के मौजा राज

By JagranEdited By: Publish:Fri, 03 Dec 2021 07:20 PM (IST) Updated:Fri, 03 Dec 2021 07:20 PM (IST)
घर से लापता युवक का कुआं में मिला शव
घर से लापता युवक का कुआं में मिला शव

जागरण संवाददाता, कासिमाबाद (गाजीपुर) : कोतवाली क्षेत्र के नसिरुद्दीनपुर ग्राम पंचायत के मौजा राजापुर निवासी किसान श्रीकांत राम उर्फ सरल (45) का शव शुक्रवार की सुबह गांव के कुआं में मिला। वह एक दिसंबर से घर से गायब था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। श्रीकांत बुधवार को घर से खेताबपुर चट्टी पर गया था। आशंका जताई जा रही है कि शाम घर वापस जाते समय कुआं में गिर गया होगा। कुआं श्रीकांत के घर से करीब तीन सौ मीटर दूर मुख्य रास्ते पर ही है। कुछ दिनों से श्रीकांत की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। श्रीकांत तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उनके दो पुत्र व एक पुत्री है। श्रीकांत की मौत के बाद पत्नी संपत्ति देवी का रो-रो कर बुरा हाल था।

chat bot
आपका साथी