गंगा में डूबे युवक का बच्छलपुर में मिला शव

थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गंगा तट पर स्नान करने ।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 28 Jul 2021 06:25 PM (IST) Updated:Wed, 28 Jul 2021 06:25 PM (IST)
गंगा में डूबे युवक का बच्छलपुर में  मिला शव
गंगा में डूबे युवक का बच्छलपुर में मिला शव

जागरण संवाददाता, मुहम्मदाबाद (गाजीपुर) : थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गंगा तट पर स्नान करने के दौरान तीन दिन पूर्व डूबे ककरहिया गांव के अच्छेलाल यादव (25) व रोहित यादव (22) का शव अलग-अलग स्थानों पर उतराया हुआ मिला। शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली परिसर में ग्रामीणों की भीड़ जमा रही।

ककरहिया गांव के रोहित यादव व अच्छेलाल यादव साथियों सहित गंगा स्नान के लिए सुल्तानपुर गंगा तट पर पहुंचे। गंगा स्नान करते समय दोनों पानी में चले गए और देखते ही देखते उसमें समा गए थे। दूसरे दिन मंगलवार की देर शाम अच्छेलाल यादव का शव गहमर गंगा तट के पास उतराया मिला। पहचान होने पर पुलिस शव को थाने लाकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दी। वहीं बुधवार की सुबह बच्छलपुर गंगा तट से दूसरे युवक रोहित यादव का शव उतराया हुआ मिला। गंगा में डूबा रोहित यादव दो भाइयों में मनीष यादव से बड़ा था। आइटीआइ की पढ़ाई के साथ-साथ भर्ती की तैयारी करता था। पुत्र के शव को देखकर पिता गोरख यादव पूरी तरह बेचैन थे। मां मीना देवी व बहनों प्रियंका व गोल्डी का रो-रोकर बुरा हाल था। दूसरे युवक अच्छेलाल यादव के पिता राम बड़ाई का काफी समय पहले निधन हो गया था। वह परिवार का इकलौता पुत्र व कमाऊ सदस्य था। बीते पांच दिसंबर को उसकी शादी हुई थी। परिवार में मां दुईजी देवी, पत्नी संगीता के अलावा तीन अविवाहित बहनें नियाशा, पियाशा व प्रिस है। उसके डूबने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। परिवार की महिलाओं का रो-रोकर बुरा हाल था।

chat bot
आपका साथी