स्थापना दिवस पर गरीबों को बांटे गए कंबल

जासं गाजीपुर उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ का स्थापना दिवस गुरुवार को तहसील मुख्यालयों पर धूमधाम से मनाया गया। उत्कृष्ट कार्य करने वाले लेखपालों को पुरस्कृत किया गया। गरीबों को कंबल देने के साथ ही अस्पताल में मरीजों को फल वितरित किया गया। साथ ही सेवानिवृत्त लेखपाल व रजिस्ट्रार काननूगो को भावभीनी विदाई दी गई।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 14 Nov 2019 10:05 PM (IST) Updated:Fri, 15 Nov 2019 06:04 AM (IST)
स्थापना दिवस पर गरीबों को बांटे गए कंबल
स्थापना दिवस पर गरीबों को बांटे गए कंबल

जासं, गाजीपुर : उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ का स्थापना दिवस गुरुवार को तहसील मुख्यालयों पर धूमधाम से मनाया गया। उत्कृष्ट कार्य करने वाले लेखपालों को पुरस्कृत किया गया। गरीबों को कंबल देने के साथ ही अस्पताल में मरीजों को फल वितरित किया गया।सैदपुर : स्थापना दिवस के मौके पर सेवानिवृत्त आठ लेखपाल व दो रजिस्ट्रार काननूगो को विदाई दी गई। मुख्य अतिथि नायब तहसीलदार राहुल सिंह ने कहा कि लेखपाल समाज के अभिन्न अंग है। इनके सहयोग के बिना प्रशासनिक कार्य होना संभव नहीं है। स्थानीय इकाई के अध्यक्ष धीरेंद्र कुमार सिंह की तरफ से वर्ष 2019 के सर्वश्रेष्ठ लेखपाल विनोद यादव, लोकसभा चुनाव में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सुमित त्यागी, आल टाइम अच्छा कार्य करने वाले रामायण, निर्वाचन कार्य में रमेश चंद्र व आपदा कार्य बखूबी करने वाले विकास चंद पांडेय को स्मृति चिह्न व साल देकर सम्मानित किया। सूर्यकांत मिश्र, श्रीवर पांडेय, नरेंद्र श्रीवास्तव, दीपाली मौर्या, प्रमोद कुमार तिवारी, रमेश सोनकर आदि थे। अध्यक्षता धीरेंद्र सिंह व संचालन रमेशचंद्र ने किया। जखनियां: लेखपाल संघ के स्थापना दिवस तहसील परिसर में 40 असहाय व गरीब लोगों को कंबल वितरित किया गया। संघ के अध्यक्ष लालचंद राम ने कहा कि गरीबों के लिए लेखपाल हमेशा गांव में जाकर उनकी मदद करते हैं। नायब तहसीलदार जयप्रकाश सिंह, लालचंद राम, भूलेटन यादव, हरिनाथ यादव, रमेश राम, पंचम सिंह, सुदर्शन, सियाराम, वंदना, शशिप्रभा, माला, रानी, प्रियंका सिंह आदि थे। कासिमाबाद : कासिमाबाद तहसील परिसर में स्थापना दिवस पर सीएचसी में मरीजों को फल वितरित किया गया। तहसील अध्यक्ष चितरंजन सिंह चौहान, मंत्री संजय पांडेय, जितेंद्र यादव, अखिलानंद पांडेय, कमला यादव, प्रिया शर्मा, रामनगीना पाल, अमित कुमार आदि थे।

chat bot
आपका साथी