राष्ट्रवाद को ध्यान में रखकर कार्य करती है भाजपा : स्वतंत्रदेव सिंह

भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता निर्माण करती है जो शुद्ध रूप से राष्ट्र निर्माण के लिए कार्य करते हैं। पार्टी के एक-एक नेता राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका का निर्वाह करते हुए शहादत करते चले गए।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 02 Dec 2021 08:36 PM (IST) Updated:Thu, 02 Dec 2021 08:36 PM (IST)
राष्ट्रवाद को ध्यान में रखकर कार्य करती है भाजपा : स्वतंत्रदेव सिंह
राष्ट्रवाद को ध्यान में रखकर कार्य करती है भाजपा : स्वतंत्रदेव सिंह

जागरण संवाददाता, सैदपुर (गाजीपुर) : भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता निर्माण करती है जो शुद्ध रूप से राष्ट्र निर्माण के लिए कार्य करते हैं। पार्टी के एक-एक नेता राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका का निर्वाह करते हुए शहादत करते चले गए। नगर स्थित निजी मैरेज हाल में गुरुवार को आयोजित वाराणसी कमिश्नरी (चंदौली, जौनपुर, काशी व गाजीपुर) के प्रबंधन समिति की बैठक में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने यह बातें कहीं। उन्होंने कहा कि योगी सरकार में प्रदेश के गुंडों -बदमाशों को अपनी औकात का पता चला है। हम परिवारवाद, वंशवाद, जातिवाद व संप्रदायवाद न करकर केवल राष्ट्रवाद को ध्यान में रहकर कार्य करते हैं। सपा, बसपा पर तंज कसते हुए कहा कि दोनों दल ट्रस्ट हैं, विचारधारा नहीं। हम विचारधारा के लिए काम करते हैं ताकि पंक्ति के अंतिम व्यक्ति को सम्मान व रहने को छत मिले। पानी और पक्का मकान भी हम सबको 2024 तक देकर रहेंगे। इसके पूर्व बैठक की शुरुआत पार्टी के महान मनीषियों के चित्रों पर दीप प्रज्ज्वल व वंदेमातरम गायन से किया गया। क्षेत्रीय अध्यक्ष महेशचंद्र श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह, विधायक सुभाष पासी, राजीव सिंह, पूनम मौर्या, प्रदेश मंत्री मीना चौबे,जिला प्रभारी अशोक मिश्रा, अभिमन्यु सिंह, पूर्व एमएलसी केदारनाथ सिंह आदि थे। संचालन संतोष सिंह पटेल ने किया।

इनके के साथ बैठक : वाराणसी कमिश्नरी के काशी, चंदौली, जौनपुर व गाजीपुर जिले के जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी, जिलों के चुनाव संचालन समिति, विधानसभा प्रभारियों, विस्तारकों, विधानसभा चुनाव संचालन समिति, बूथ प्रबंधन समिति के संयोजकों के साथ प्रदेश अध्यक्ष ने बैठक किया।सपा वंशवाद व परिवारवाद की पार्टी

सैदपुर : सपा वंशवाद व परिवारवाद की पार्टी है। समाजवादी पार्टी की सरकार में गुंडागर्दी चलती है। ये बातें नगर के निजी मैरेज हाल में गुरुवार को चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक लेने आए प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने पत्रकारों से मुखातिब होते हुए यह बातें कहीं। उन्होंने कहा कि वर्तमान केंद्र व प्रदेश सरकार में गरीबों का कल्याण हुआ है।

chat bot
आपका साथी