भाजपा को ले डूबेगी उसकी वादाखिलाफी : राधेमोहन ¨सह

गहमर (गाजीपुर) : क्षेत्र के रायसेनपुर गांव में बढ़ती ठंड को देखते हुए सोमवार को पूर्व सांसद राधेमोहन ¨सह ने गरीबों और जरूरतमंदों में 30 कंबल का वितरण किया। ग्रामीणों का कहना था कि ठंड को देखते हुए पूर्व सांसद की ओर से कंबल का वितरण सराहनीय कार्य है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 17 Dec 2018 06:40 PM (IST) Updated:Mon, 17 Dec 2018 11:15 PM (IST)
भाजपा को ले डूबेगी उसकी वादाखिलाफी : राधेमोहन ¨सह
भाजपा को ले डूबेगी उसकी वादाखिलाफी : राधेमोहन ¨सह

जासं, गाजीपुर : भाजपा के कमल यात्रा संदेश के तर्ज पर सपा का कंबल यात्रा सोमवार को पूर्व सांसद राधेमोहन ¨सह के नेतृत्व में करीब आधा दर्जन गांवों में पहुंचा। इन जगहों पर उन्होंने करीब पांच सौ कंबल बांटे। इस दौरान आयोजित चौपाल में भाजपा पर जमकर निशाना साधा। कहा कि जो पार्टी आमजन की नहीं हुई वह देश का क्या हो सकती है। कंबल पाकर ठंड के मौसम में जरूरत मंदों के चेहरे खिले रहे।

श्री ¨सह ने हाल ही में तीन प्रदेशों में भाजपा की हार को आमजन के साथ वादाखिलाफी से जोड़ा। कहा कि जितने दावे किए गए सब कागजी निकले। जनता सब जान चुकी है। दावा किया कि अखिलेश के नेतृत्व में इस बार लोकसभा चुनाव में सपा न सिर्फ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरेगी बल्कि केंद्र सरकार के गठन में उसकी अहम भूमिका होगी। कहा कि गाजीपुर के लोग बस चुनाव का इंतजार कर रहे हैं।

गहमर: रायसेनपुर गांव में बढ़ती ठंड को देखते हुए सोमवार को पूर्व सांसद राधेमोहन ¨सह ने गरीबों और जरूरतमंदों में कंबल का वितरण किया। ग्रामीणों का कहना था कि ठंड को देखते हुए पूर्व सांसद की ओर से कंबल का वितरण सराहनीय कार्य है। सरकार की ओर से अब तक कंबल का वितरण नहीं किया गया है। इस अवसर पर ग्राम प्रधान सरोज यादव, सुदिष्ट यादव, नर्मदेश्वर ¨सह, लल्लन ¨सह, रामलाल प्रजापति, पंकज यादव, बजरंगी ¨बद, बबलू यादव, ¨सहासन यादव, राजकुमार ¨सह आदि थे।

chat bot
आपका साथी