भाजपा ने बजट को सराहा तो विपक्ष ने बताया निराशाजनक

गाजीपुर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के दूसरे बजट का भाजपा तो जमकर सराहना कर रही है लेकिन सपा बसपा कांग्रेस ने इसे अब तक का सबसे बेकार बजट बताया है। विपक्ष का कहना है कि इस बजट में देश के बेराजगारों किसानों का तनिक भी ध्यान नहीं रखा गया है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 01 Feb 2020 07:13 PM (IST) Updated:Sat, 01 Feb 2020 07:13 PM (IST)
भाजपा ने बजट को सराहा तो विपक्ष ने बताया निराशाजनक
भाजपा ने बजट को सराहा तो विपक्ष ने बताया निराशाजनक

जासं, गाजीपुर : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के दूसरे बजट का भाजपा ने तो जमकर सराहना कर रही है, लेकिन सपा, बसपा, कांग्रेस ने इसे अब तक का सबसे बेकार बजट बताया है। विपक्ष का कहना है कि इस बजट में देश के बेरोजगारों व किसानों का तनिक भी ध्यान नहीं रखा गया है। सपा ने इसे निराशाजनक, कांग्रेस ने बहकावे वाला तो बसपा ने इसे कारपोरेट जगत का बजट बताया है।

--- फोटो : 46सी।

: गांव, गरीब व किसान तीनों का बजट में ध्यान रखा गया है। सबका साथ सबका विकास बजट में दिख रहा है। किसान, शिक्षा, देश की सुरक्षा सहित सभी क्षेत्रों के लिए बेहतर बजट पेश किया गया है। इनकम टैक्स में जो बदलाव किया गया है, वह काफी अच्छा है। इससे लोगों को काफी फायदा होगा।

- भानुप्रताप सिंह, जिलाध्यक्ष-भाजपा।

--- फोटो : 47सी।

: मोदी सरकार का यह बजट सिर्फ बहकावे वाला है। मध्यम वर्ग के लिए इसमें कुछ नहीं है और गरीबों को तो एकदम से दरकिनार कर दिया गया है। मोदी सरकार के इस बजट में कुछ भी खास नहीं है। यह अब तक का सबसे बेकार बजट है।

- सुनील राम, कांग्रेस-जिलाध्यक्ष।

--- फोटो : 48सी।

: यह बजट घोर निराशाजनक है। जीडीपी तीन प्रतिशत आ गई है, लेकिन सरकार को इसकी तनिक भी चिता नहीं है। नौजवानों, व्यापारियों व बेरोजगारों के लिए बजट में कुछ भी नहीं है। देश के विकास के लिए बहुत ही निराशाजनक है।

- डा. नन्हकू यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष-सपा।

--- फोटो : 49सी।

: यह बजट बिल्कुल खोखला है। न तो किसान को कुछ लाभ होने वाला है और न ही देश के बेरोजगार को। गरीब, वंचित, बेसहारा लोगों का इसमें ध्यान नहीं दिया गया है। यह कारपोरेट जगत के लिए बजट है। दलित, ओबीसी के लिए भी कुछ नहीं है।

- राम प्रकाश राम, जिलाध्यक्ष-बसपा।

chat bot
आपका साथी