राष्ट्रवाद की राजनीति करती है भाजपा

स्थानीय कस्बा स्थित निजी विद्यालय पर भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल जखनियां प्रथम की परिचयात्मक बैठक गुरुवार को हुई।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 14 Oct 2021 04:57 PM (IST) Updated:Thu, 14 Oct 2021 04:57 PM (IST)
राष्ट्रवाद की राजनीति करती है भाजपा
राष्ट्रवाद की राजनीति करती है भाजपा

जागरण संवाददाता, जखनियां (गाजीपुर) : स्थानीय कस्बा स्थित निजी विद्यालय पर भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल जखनियां प्रथम की परिचयात्मक बैठक गुरुवार को हुई। नई कार्यकारणी के सदस्यों का भाजयुमो मंडल अध्यक्ष प्रशांत सिंह ने अंग वस्त्रम देकर स्वागत किया। मुख्य अतिथि जिला महामंत्री अविनाश सिंह ने भाजपा की कार्यपद्धति, शैली व संगठनात्मक विचार नए सदस्यों को समझाया। कहा कि सभी पदाधिकारी जिम्मेदारी को निभाएं क्योंकि भारतीय जनता पार्टी अन्य दलों से अलग है। भाजपा में वही लोग काम करते हैं जो देश, राष्ट्रीय व समाज हित को प्राथमिकता देते हैं।भाजयुमो मंडल अध्यक्ष प्रशांत सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रवाद की राजनीति करती है। हमारी पहली प्राथमिकता लोगों का उत्थान और समाज सेवा है। हम सभी को मिलकर भारतीय जनता पार्टी को और मजबूत करना है। दयाशंकर सिंह, दिनेश यादव, मनोज भारद्वाज, वायु नंदन पांडे, राकेश भारद्वाज, सूरज खरवार, सत्यम चौबे, पंकज चौहान, अंशु सिंह, आदित्य सिंह आदि थे।

chat bot
आपका साथी