कृषि मंत्री ने अंगरक्षक को अर्पित की श्रद्धांजलि

कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने बुधवार को पचोखर।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 04 Aug 2021 06:29 PM (IST) Updated:Wed, 04 Aug 2021 09:44 PM (IST)
कृषि मंत्री ने अंगरक्षक को अर्पित की श्रद्धांजलि
कृषि मंत्री ने अंगरक्षक को अर्पित की श्रद्धांजलि

जागरण संवाददाता, दिलदारनगर (गाजीपुर) : कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने बुधवार को पचोखर गांव निवासी अंगरक्षक दिनेश राय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर शोक संवेदना व्यक्त की। दिनेश राय उत्तर प्रदेश पुलिस में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात थे। 10 वर्ष पूर्व कृषि मंत्री के अंगरक्षक थे। 2017 में सेवानिवृत होने के बाद घर आ गए। तबीयत खराब होने से 23 जुलाई को निधन हो गया। इसके बाद ग्रामीणों ने धान व गेहूं क्रय केंद्र खोलने के लिए पत्रक सौंपा। भाजपा जमानियां उत्तरी मंडल के अध्यक्ष नृपेंद्र नाथ उपाध्याय, अजय कुमार राय ने बताया कि 7000 एकड़ खेती करने वाले किसानों को धान एवं गेहूं की बिक्री के लिए परेशानी होती है। विधायक सुनीता सिंह, शिवानंद राय, धुरवानंद राय, छोटे राय, अभिषेक राय आदि थे।

chat bot
आपका साथी