मतदाता सूची में नाम दर्ज कराएं कार्यकर्ता

जासं, जंगीपुर (गाजीपुर) : स्थानीय विधानसभा क्षेत्र की मासिक बैठक में रविवार को मतदाता सूची के पुनरीक

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Jan 2020 07:05 PM (IST) Updated:Sun, 05 Jan 2020 07:05 PM (IST)
मतदाता सूची में नाम दर्ज कराएं कार्यकर्ता
मतदाता सूची में नाम दर्ज कराएं कार्यकर्ता

जासं, जंगीपुर (गाजीपुर) : स्थानीय विधानसभा क्षेत्र की मासिक बैठक में रविवार को मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्यक्रमों पर चर्चा की गई। इस मौके पर विधायक डा. वीरेंद्र यादव ने बताया कि मतदाता सूची का पुनरीक्षण कार्यक्रम चल रहा है। 22 जनवरी तक मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराकर वोट बढ़ाने का समय है। सभी कार्यकर्ता गंभीरता से मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करवाने का कार्य करें। कहा कि देश में पूरी तरह से भ्रष्टाचार व्याप्त है। वर्ष 2022 में भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करना है। इस मौके पर सुदर्शन यादव, बाढ़ू कुशवाहा, पारस यादव, रमेश यादव, रवींद्र यादव, सुरेश, राधे आदि थे। अध्यक्षता अमला यादव एवं संचालन राजेंद्र यादव ने किया।

chat bot
आपका साथी