हाईस्कूल में आस्था व इंटर में सुहाना ने मारी बाजी

बिना बोर्ड परीक्षा दिए प्रमोट किए गए आइसीएससी 10वीं व 12वीं ।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Jul 2021 08:44 PM (IST) Updated:Sat, 24 Jul 2021 09:41 PM (IST)
हाईस्कूल में आस्था व इंटर में सुहाना ने मारी बाजी
हाईस्कूल में आस्था व इंटर में सुहाना ने मारी बाजी

जागरण संवाददाता, गाजीपुर : बिना बोर्ड परीक्षा दिए प्रमोट किए गए आइसीएससी 10वीं व 12वीं के परीक्षार्थियों का परिणाम शनिवार को घोषित कर दिया गया। 10वीं में सेंट जांस स्कूल की आस्था सिंह ने 97.17 फीसद और 12वीं में इसी स्कूल की सुहाना पांडेय ने 98.4 फीसद अंक प्राप्त कर जिले में टाप किया। 10वीं में दूसरे स्थान पर मंजुला को 97 फीसद व 12वीं में जाह्नवी श्रीवास्तव को 96.80 फीसद अंक मिले। 10वीं में तीसरे स्थान पर निमिषा मिश्रा को 96.60 फीसद और 12वीं में अरजीत सिंह को 96.6 फीसद अंक मिले। विशेष यह है कि सेंट जांस स्कूल के हाईस्कूल टाप-10 में से छठवें नंबर तक व इंटरमीडिएट में दूसरे नंबर तक लड़कियों का कब्जा है। एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया।

सेंट जांस स्कूल में 10वीं का रिजल्ट 100 फीसद रहा। सभी 250 बच्चे उत्तीर्ण हो गए। कोरोना महामारी को लेकर इस बार बोर्ड परीक्षा स्थगित कर दी गई थी। ऐसे में बच्चों की अर्धवार्षिक व नौवीं व 11वीं की वार्षिक परीक्षा में उनके द्वारा प्राप्त किए गए अंकों को आधार बनाकर बोर्ड परीक्षा में अंक का निर्धारण किया गया है।सेंट जांस स्कूल के प्रधानाचार्य फादर गुरु संतराज ने बताया कि हमारे यहां 10वीं और 12वीं दोनों के सभी बच्चे उत्तीर्ण हैं। लड़कियों ने लड़कों से अधिक अंक प्राप्त किया है। 10वीं के टापटेन

1- आस्था सिंह : 583

2- मंजुला : 582

3- निमिषा मिश्रा : 580

4- अनुष्का यादव : 578

5- अमृता सोनी : 577

6- अनुष्का गिरी : 577

7- अभिषेक यादव : 576

8- मोहित राय : 575

9- विकास चौरसिया : 575

10- संदीप यादव : 572

---- 12वीं के टाप-06

1- सुहाना पांडेय : 492

2- जाह्नवी श्रीवास्तव : 484

3- शिवांगी पटवा : 476

4- अरजीत सिंह : 483

5- इशान : 473

6- दीपांशु सिंह : 473

----- 12वीं कामर्स टाप-06

1- अवनी पांडेय : 450

2- नीतीश प्रसाद : 423

3- रितु यादव : 422

4- सौम्या यादव : 422

5- रंक्षिका सिंह : 421

6- जैस प्रकाश : 416

chat bot
आपका साथी