आंधी में झोपड़ी पर गिरा पेड़, महिला की मौत

जासं बिरनो (गाजीपुर) थाना क्षेत्र के कहोतरी गांव में मंगलवार की शाम आई तेज आंधी में विशालकाय नीम का पेड़ झोपड़ी पर गिर गया। हादसे में जिन्सी देवी (60) की मौत हो गई। जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घायलों का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 29 Apr 2020 06:14 PM (IST) Updated:Wed, 29 Apr 2020 06:14 PM (IST)
आंधी में झोपड़ी पर गिरा पेड़, महिला की मौत
आंधी में झोपड़ी पर गिरा पेड़, महिला की मौत

जासं, बिरनो (गाजीपुर) : थाना क्षेत्र के कहोतरी गांव में मंगलवार की शाम आई तेज आंधी में विशालकाय नीम का पेड़ झोपड़ी पर गिर गया। हादसे में जिन्सी देवी (60) की मौत हो गई। जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घायलों का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।

गांव निवासी जिन्सी देवी अपने परिवार के सदस्य नखड़ू बिद, मुजुर बिद व बसना देवी के साथ आंधी आने पर झोपड़ी में बैठी थीं। इसी दौरान तेज हवा के चलते झोपड़ी के पास विशालकाय नीम का पेड़ जड़ से उखड़कर झोपड़ी पर गिर गया। हादसे में परिवार के सदस्य दब गए। चीख-पुकार की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटना स्थल के तरफ दौड़ पड़े। कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने झोपड़ी में दबे सभी लोगों को बाहर निकाला व उपचार के लिए नजदीक के सरकारी अस्पताल लाया। जहां सभी की हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इलाज के दौरान महिला जिन्सी देवी की मौत हो गई, जबकि अन्य का उपचार चल रहा है। महिला के मौत की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर घटना के दूसरे दिन गांव पहुंचे स्थानीय लेखपाल ने रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को सुपुर्द कर दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष सलील स्वरूप आदर्श ने बताया कि महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

chat bot
आपका साथी