बगैर लड़े एक ग्राम प्रधान और 31 बीडीसी के सिर ताज

पंचायत चुनाव में नामंकन पत्रों की जांच व नाम वापसी के बाद बगैर लड़े एक ग्राम प्रधान और 31 बीडीसी के सिर ताज बंध गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Apr 2021 07:58 PM (IST) Updated:Thu, 22 Apr 2021 07:58 PM (IST)
बगैर लड़े एक ग्राम प्रधान और 31 बीडीसी के सिर ताज
बगैर लड़े एक ग्राम प्रधान और 31 बीडीसी के सिर ताज

जागरण संवाददाता, गाजीपुर : पंचायत चुनाव में नामंकन पत्रों की जांच व नाम वापसी के बाद बगैर लड़े एक ग्राम प्रधान और 31 बीडीसी के सिर ताज बंध गया। दुर्गा यादव मुहम्मदाबाद ब्लाक के केशवपुर के नए ग्राम प्रधान होंगे। जिला पंचायत सदस्य के 67 सीट पर 982, ग्राम प्रधान के 1238 पदों पर 8 हजार 498, क्षेत्र पंचायत सदस्य के 1679 सीट पर 7 हजार 785 व पंचायत सदस्य के 15 हजार 680 सीट पर 4 हजार 378 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।

पंचायत चुनाव अब अपने चरम पर है। उम्मीदवारों की तस्वीर साफ हो गई है। इन दावेदारों के भाग्य का फैसला 29 अप्रैल को मतदाता करेंगे। जनपद में जिला पंचायत सदस्य के लिए कुल 1116 नामांकन हुए थे, इसमें 1091 पर्चे वैध पाए गए और 109 लोगों ने पर्चा वापस ले लिया। ग्रामप्रधान पद के लिए 11190 नामांकन हुए थे। जांच में 11126 वैध मिले। इसमें बुधवार को 2627 लोगों ने नाम वापस ले लिया व एक के निर्विरोध चुने जाने के बाद अब मैंदान में 8498 उमीदवार हैं। वहीं क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए 8443 लोगों ने पर्चा दाखिला किया था। जांच के दौरान 50 का पर्चा खारिज कर दिया गया और बुधवार को 577 ने अपना पर्चा वापस ले लिया। वहीं 31 के निर्विरोध चुने जाने के बाद अब मैंदान में 7785 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 13028 लोगों ने पर्चा दाखिला किया था। इसमें 12565 लोगों के पर्चे वैध मिले और 355 ने वापसी कर लिया। 7832 लोग निर्विरोध चुने गए। अब मैदान में 4378 उम्मीदवार अपना भाग्य आजमा रहे हैं।

chat bot
आपका साथी