864 शीशी शराब संग एक तस्कर गिरफ्तार

जागरण संवाददाता भदौरा (गाजीपुर) गहमर थाना क्षेत्र के देवल पुलिस चौकी बैरियर पर गुरुवार

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Jul 2021 06:36 PM (IST) Updated:Fri, 30 Jul 2021 06:36 PM (IST)
864 शीशी शराब संग एक तस्कर गिरफ्तार
864 शीशी शराब संग एक तस्कर गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, भदौरा (गाजीपुर) : गहमर थाना क्षेत्र के देवल पुलिस चौकी बैरियर पर गुरुवार की रात पुलिस ने टाटा मैजिक में बिहार भेजी जा रही शराब की खेप को पकड़ लिया। तस्करी करने वाले एक धंधेबाज को गिरफ्तार कर 16 पेटी 864 शीशी अंग्रेजी शराब बरामद की।

चौकी प्रभारी देवल हरिप्रकाश यादव को टाटा मैजिक से बिहार में शराब ले जाने की सूचना मिली। इस पर चौकी प्रभारी टीम के साथ देवल चौकी बैरियर पर टाटा मैजिक के आने का इंतजार करने लगे। कुछ ही देर में टाटा मैजिक आते दिखाई दिया। बैरियर के पास पहुंचने पर पुलिस ने उसे रोका तो चालक रफ्तार तेज कर भागने का प्रयास किया। पुलिस ने पीछा कर टाटा मैजिक को पकड़ लिया। कड़ाई से पूछताछ में पकड़े गए आरोपित ने अपना नाम भगवान सिंह यादव निवासी ग्राम बैदा थाना मुराड़ जनपद भोजपुर बिहार बताया। प्रभारी निरीक्षक गहमर अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि टाटा मैजिक वाहन से भारी मात्रा में शराब की खेप बिहार ले जाई जा रही थी। वाहन को जब्त कर तस्कर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया।

chat bot
आपका साथी