मौधा गोलीकांड में चौथेआरोपित को भी जेल

क्षेत्र के मौधा में प्रापर्टी डीलर को सोते समय गोली मारकर घायल करने वाले चौथे आरोपित अमरनाथ राम को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Oct 2021 06:43 PM (IST) Updated:Mon, 18 Oct 2021 06:43 PM (IST)
मौधा गोलीकांड में चौथेआरोपित को भी जेल
मौधा गोलीकांड में चौथेआरोपित को भी जेल

जागरण संवाददाता, खानपुर (गाजीपुर) : क्षेत्र के मौधा में प्रापर्टी डीलर को सोते समय गोली मारकर घायल करने वाले चौथे आरोपित अमरनाथ राम को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। ज्ञात हो कि 23 सितंबर को अपने भाई के बरामदे में सो रहे मौधा निवासी प्रापर्टी डीलर संजय सिंह को हमलावरों ने कनपटी में गोली मार दी थी। बगले में सो रहे संजय के पुत्र अश्वनी सिंह ने स्थानीय थाने में चार लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया था। अश्वनी की शिकायत पर पुलिस ने संजय के भाई पारसनाथ सिंह सहित उनके बेटे दीपक सिंह और बहू पिकी को छह अक्टूबर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। चौथा आरोपित अमरनाथ पुत्र कन्हई निवासी चकिया मसोन, थाना सैदपुर काफी समय से फरार चल रहा था। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर उसे घर से सोमवार की शाम गिरफ्तार किया। अमरनाथ राम मुख्य आरोपित पिकी सिंह का वकील है।

chat bot
आपका साथी