1400 लोगों से वसूला 3.25 लाख जुर्माना

जागरण संवाददाता गाजीपुर जिले भर में लाकडाउन के दौरान बिना मास्क पाए गए लोगों पर रविवार

By JagranEdited By: Publish:Sun, 18 Apr 2021 08:32 PM (IST) Updated:Sun, 18 Apr 2021 08:32 PM (IST)
1400 लोगों से वसूला
 3.25 लाख जुर्माना
1400 लोगों से वसूला 3.25 लाख जुर्माना

जागरण संवाददाता, गाजीपुर : जिले भर में लाकडाउन के दौरान बिना मास्क पाए गए लोगों पर रविवार को बड़ी कार्रवाई की गई। जिले भर में कुल 1400 व्यक्तियों का चालान किया गया तथा इनसे तीन लाख 25 हजार एक सौ का जुर्माना भी वसूल किया गया। वहीं 343 व्यक्तियों का 113 सीआरपीसी के तहत वारंट भी बनवाया गया है। अब तक कुल 741 व्यक्तियों का वारंट बनवाया जा चुका है। जिन्हें चुनाव से पहले जरा भी गड़बड़ी की आशंका पर गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इसके अलावा अब तक 102 व्यक्तियों को गुंडा एक्ट के तहत जिला बदर भी किया गया है। एसपी डा. ओपी सिंह ने बताया कि बिना मास्क लगाए घूम रहे लोगों के खिलाफ ऐसे ही आगे भी कार्रवाई चलती रहेगी।

chat bot
आपका साथी