बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए 23 प्रत्याशियों ने किया नामांकन

गाजीपुर सिविल बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए पहले दिन मंगलवार को 23 प्रत्याशियों ने नामांकन।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 07 Dec 2021 08:14 PM (IST) Updated:Tue, 07 Dec 2021 08:14 PM (IST)
बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए 23 प्रत्याशियों ने किया नामांकन
बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए 23 प्रत्याशियों ने किया नामांकन

गाजीपुर : सिविल बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए पहले दिन मंगलवार को 23 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। कुल 20 पदों पर चुनाव 18 दिसंबर को होना है। पहले दिन अध्यक्ष पद के लिए धीरेंद्र नाथ सिंह व राजकुमार जायसवाल ने नामांकन किया। वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए नटनागर, रवींद्र सिंह कुशवाहा, बृजकिशोर सिंह यादव, उपाध्यक्ष कनिष्ठ प्रथम के लिए शशि ज्योति पांडेय, महासचिव पद के लिए रतनजी श्रीवास्तव, अशोक कुमार भारती, राजकुमार राय, अजय कुमार तिवारी, सह सचिव प्रशासन के लिए संजय सिंह कुशवाहा, सह सचिव पुस्तकालय के लिए अजय वीर विक्रम सिंह, कार्यकारिणी वरिष्ठ पद के लिए अब्दुल मलिक खां, सुनील दत्त तिवारी, योगेंद्र कुमार यादव, शिवपूजन सिंह यादव, अय्याज अहमद, रजनीकांत पांडेय ने पर्चा भरा। इसके अलावा कनिष्ठ कार्यकारिणी के लिए अंजनी कुमार वर्मा, चंद्रमोहन सिंह, अजय सिन्हा, राहुल मिश्रा व मुहम्मद आकिब ने नामांकन दाखिल किया। मुख्य चुनाव अधिकारी एडवोकेट चंद्रबली राय ने बताया कि आठ दिसंबर को भी सुबह 11 से शाम तीन बजे तक नामांकन होगा। नौ दिसंबर को सुबह 11 से शाम तीन बजे तक नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। 10 दिसंबर को 11 से तीन बजे तक नाम वापसी होगी। इसके बाद वैध प्रत्याशियों की सूची का प्रकाशन होगा। इस मौके पर सहायक चुनाव अधिकारी अखिलेश राय व ऋषिदेव सिंह आदि थे।

chat bot
आपका साथी