युवक ने महिला के साथ की मारपीट, रिपोर्ट दर्ज

संवाद सहयोगी लोनी थाना लोनी बार्डर का क्षेत्र की एक कालोनी में रिश्तेदारी में आई महिला से

By JagranEdited By: Publish:Tue, 27 Jul 2021 07:01 PM (IST) Updated:Tue, 27 Jul 2021 07:01 PM (IST)
युवक ने महिला के साथ की मारपीट, रिपोर्ट दर्ज
युवक ने महिला के साथ की मारपीट, रिपोर्ट दर्ज

संवाद सहयोगी, लोनी: थाना लोनी बार्डर का क्षेत्र की एक कालोनी में रिश्तेदारी में आई महिला से पड़ोसी युवक ने मारपीट की, जिससे महिला का दांत टूट गया। महिला ने युवक के खिलाफ शिकायत दी है। पुलिस आरोपित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।

दादरी निवासी महिला दो दिन पूर्व थाना लोनी बार्डर क्षेत्र की एक कालोनी में रिश्तेदारी में आई थी। पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि पड़ोस में रहने वाले युवक ने उनके आने का करण पूछते हुए मारपीट की, जिससे उनका दांत टूट गया। साथ ही युवक ने छेड़छाड़ भी की। शोर मचने पर आस पास के लोगों को एकत्र होता देख युवक मौके से फरार हो गया। महिला ने आरोपित के खिलाफ थाने में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी अखिलेश मिश्रा ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर आरोपित असलम निवासी आर्य नगर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस आरोपित की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।

chat bot
आपका साथी