महिलाएं बनाएंगी फैंसी डिजाइन के मास्क

अब स्वयं सहायता समूह की महिलाएं बाजार में अन्य कंपनियों के मास्क को टक्कर देने के लिए फैंसी डिजाइन के मास्क बनाएंगी। इससे महिलाओं को गांव में ही बड़े स्तर पर रोजगार मिलेगा। महिलाओं को ऐसे मास्क बनाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 06 Jun 2020 08:49 PM (IST) Updated:Sat, 06 Jun 2020 08:49 PM (IST)
महिलाएं बनाएंगी फैंसी डिजाइन के मास्क
महिलाएं बनाएंगी फैंसी डिजाइन के मास्क

जासं, गाजियाबाद : अब स्वयं सहायता समूह की महिलाएं बाजार में अन्य कंपनियों के मास्क को टक्कर देने के लिए फैंसी डिजाइन के मास्क बनाएंगी। इससे महिलाओं को गांव में ही बड़े स्तर पर रोजगार मिलेगा। महिलाओं को ऐसे मास्क बनाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं समूह बनाकर अपना रोजगार कर रही हैं। महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से उन्हें विभिन्न ट्रेड में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रदेश सरकार की तरफ से लोन की व्यवस्था भी कराई गई है। वर्तमान में 886 समूह संचालित हैं। प्रत्येक समूह में आठ से दस महिलाएं हैं। कोरोना काल में मास्क व सैनिटाइजर की मांग बढ़ गई है। जिला प्रशासन ने ग्रामीण क्षेत्र की स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से मास्क व सैनिटाइजर बनवाने का निर्णय लिया था। महिलाओं अब तक 25 हजार से अधिक मास्क बना चुकी है। अच्छी गुणवत्ता होने के कारण केंद्रीय गृह मंत्रालय ने भी यहां की महिलाओं द्वारा बनाए गए छह हजार मास्क खरीदे थे। मगर ये मास्क फैंसी नहीं थे। बाजार में अब विभिन्न डिजाइन के मास्क आ गए हैं। बाजार में विभिन्न कंपनियों के मास्क को टक्कर टक्कर देने के लिए महिलाएं फैंसी डिजाइन के मास्क तैयार करेंगी। मास्क पूरी तरह सैनिटाइज होगा। एक मास्क की कीमत 14.60 रुपये होगी। जबकि इसकी लागत 10.50 रुपये होगी। धोने के बाद मास्क को कई बार इस्तेमाल किया जा सकेगा। बाजार में मास्क को लेकर मुकाबला बढ़ गया है। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत महिलाओं को रोजगार मिलना शुरू हो गया है। महिलाओं को फैंसी और विभिन्न डिजाइन के मास्क बनाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

- सुधा सिंह, उपायुक्त, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन

chat bot
आपका साथी