घुंघट की ओट में महिलाओं ने जमकर किया मतदान

हरदीप श्रीवास्तव लोनी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को मतदान केंद्रों पर महिलाओं

By JagranEdited By: Publish:Thu, 15 Apr 2021 07:16 PM (IST) Updated:Thu, 15 Apr 2021 07:16 PM (IST)
घुंघट की ओट में महिलाओं ने जमकर किया मतदान
घुंघट की ओट में महिलाओं ने जमकर किया मतदान

हरदीप श्रीवास्तव

लोनी : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को मतदान केंद्रों पर महिलाओं ने घुंघट की ओट में जमकर मतदान किया। महिलाओं में खासा उत्साह दिखाई दिया। चिलचिलाती धूप भी महिलाओं के उत्साह में कमी नहीं ला सकी। महिलाओं ने क्षेत्र का विकास करने वाले प्रत्याशी को चुनने की बात कही है। हालांकि मतदान के दौरान लोगों ने मास्क तो पहन रखे थे लेकिन शारीरिक दूरी के नियमों का उल्लंघन हुआ।

लोनी ब्लाक में सुबह से क्षेत्र के अधिकतर मतदान केंद्रों में वोट डालने के लिए महिलाओं और युवतियों में खासा उत्साह दिखाई दिया। क्षेत्र में पहलवानों का गांव माने जाने वाले फतियाबाद निठौरा और निस्तौली गांव की महिलाओं ने बढ़चढ़ कर मतदान करते हुए स्वजनों समेत दूसरों को भी प्रेरित किया। 95 वर्षीय चरणदेई निवासी गांव औरंगाबाद रिस्तल ने बताया कि चुनाव लोकतंत्र का पर्व है। इसके चलते वह बिना कुछ खाए पुत्र के साथ मतदान करने पहुंची। उपजिलाधिकारी शुभांगी शुक्ला का कहना है कि देश बदल रहा है आज के समय में महिलाएं पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर हर मोर्चे पर साथ चल रही है। बुर्का पहनकर धूप में मुस्लिम महिला मतदाताओं ने किया मतदान

संस, मसूरी: रोजा रखकर धूप में हिजाब के साथ महिलाओं ने मतदान किया। धूप में महिला मतदाताओं को दो घंटे से अधिक देर तक खड़े रहना पड़ा। गांव की सरकार चुनने के लिए मैंने तीन घंटे धूप में खड़े रहकर मतदान किया है। मेरा रोजा है। शिद्दत के साथ प्यास लग रही थी। परंतु अपने प्रत्याशी को निष्पक्ष रूप से मत देखकर मैं खुश हूं।

शहनाज बेगम, ग्राम नाहल अपने 50 वर्षीय जीवन में मैंने पहली बार रमजान का रोजा रखकर धूप में दो घंटे से ज्यादा खड़े होकर किसी को वोट दिया है। मैं चाहूंगी मेरा वोट कामयाब हो जाए। -नजमा शबन, ग्रामीण नाहल

chat bot
आपका साथी