तहसीलों में बनेंगी महिला हेल्प डेस्क, मिलेगी सुविधा

जागरण संवाददाता गाजियाबाद जिले की प्रत्येक तहसील में महिला हेल्प डेस्क बनाई जाएगी। यहां श्ि

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Oct 2020 06:24 PM (IST) Updated:Thu, 22 Oct 2020 06:24 PM (IST)
तहसीलों में बनेंगी महिला हेल्प डेस्क, मिलेगी सुविधा
तहसीलों में बनेंगी महिला हेल्प डेस्क, मिलेगी सुविधा

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद : जिले की प्रत्येक तहसील में महिला हेल्प डेस्क बनाई जाएगी। यहां शिकायत सुनने के लिए व्यवहार कुशल और मृदुभाषी महिला कर्मचारी की तैनाती की जाएगी। सभी शिकायतों को कंप्यूटर में दर्ज किया जाएगा। इसकी निगरानी प्रतिदिन तहसीलदार, सप्ताह में उप जिलाधिकारी और 15 दिन में जिलाधिकारी करेंगे। महिलाओं की शिकायतों का निस्तारण करना अधिकारियों की प्राथमिकता होगी। जिलाधिकारी अजय शंकर पांडेय ने बताया कि डेस्क बनाने की जिम्मेदारी उपजिलाधिकारी सदन, लोनी और मोदीनगर को सौंपी गई है।

महिला हेल्प डेस्क बनाने की स्थापना अलग कक्ष में की जाएगी। इसमें कंप्यूटर, प्रिटर, बिजली, पंखा, कुर्सी और पेयजल की व्यवस्था की जाएगी। महिलाओं को जागरूक करने के लिए दीवारों पर पेंटिग की जाएगी। नारी सुरक्षा, सशक्तीकरण और स्वावलंबन का संदेश दिया जाएगा। महिला हेल्प डेस्क पर पहुंचने वाली महिलाओं को कोई असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाएगा। लापरवाही मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। विकास भवन में महिला हेल्प डेस्क की सुविधा

विकास भवन में कोविड-18 हेल्प डेस्क के साथ ही महिला हेल्प डेस्क भी बना दी गई है। महिला हेल्प डेस्क पर तैनात कर्मचारी विकास भवन में आने वाली महिलाओं, युवतियों से उनकी समस्या के बारे में जानकारी कर रजिस्टर में लिखती हैं।

chat bot
आपका साथी