जुड़वा बच्चों को जन्म देने वाली महिला संक्रमित

जागरण संवाददाता गाजियाबाद जुड़वा बच्चों को जन्म देने वाली विजयनगर की एक और महिला संक्रमित

By JagranEdited By: Publish:Mon, 03 Aug 2020 07:40 PM (IST) Updated:Mon, 03 Aug 2020 07:40 PM (IST)
जुड़वा बच्चों को जन्म देने वाली महिला संक्रमित
जुड़वा बच्चों को जन्म देने वाली महिला संक्रमित

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद : जुड़वा बच्चों को जन्म देने वाली विजयनगर की एक और महिला संक्रमित हो गई है। डिलीवरी के तुरंत बाद संक्रमित होने की रिपोर्ट मिलने के बाद महिला अस्पताल से उक्त महिला को संयुक्त अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक विगत चार महीने में पांच महिलाओं ने दिया जुड़वा बच्चों का जन्म दिया है। पांचों महिलाएं संक्रमित भी हुई हैं। मां के साथ सभी बच्चे स्वस्थ हैं। खास बात यह है कि इनमें से तीन महिलाओं की डिलीवरी नॉर्मल हुई है। जिला महिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. दीपा त्यागी ने बताया कि अब तक पचास गर्भवती महिलाएं संक्रमित हो चुकी हैं। कुछ डिलीवरी से पहले तो कुछ बाद में। एक महिला तो संक्रमित होने के बाद अस्पताल से गायब हो गई थी। बाद में उसकी डिलीवरी हुई है। इसके अलावा पीएसी का एक और जवान संक्रमित हो गया है। इससे पहले आठ जवानों को संक्रमित होने पर कोविड एल-1 राजेंद्र नगर में भर्ती कराया गया है। बीस और जवानों की जांच कराने की तैयारी की जा रही है। इसके अलावा दो नेताओं समेत उनके स्वजनों के संक्रमित होने पर निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

chat bot
आपका साथी