महिलाओं की मौत के कारणों का नहीं लगा सुराग

संवाद सहयोगी लोनी क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर ढाई माह पूर्व मिले तीन महिलाओं के शवों की

By JagranEdited By: Publish:Thu, 06 Aug 2020 09:07 PM (IST) Updated:Thu, 06 Aug 2020 09:07 PM (IST)
महिलाओं की मौत के कारणों का नहीं लगा सुराग
महिलाओं की मौत के कारणों का नहीं लगा सुराग

संवाद सहयोगी, लोनी : क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर ढाई माह पूर्व मिले तीन महिलाओं के शवों की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस मृतकाओं की शिनाख्त के प्रयास में जुटी है।

बता दें, कि 13 मई को कोतवाली क्षेत्र के अंर्तगत चिरोड़ी गांव के जंगल में 18 मई को बार्डर थाना क्षेत्र में लोनी डिपो के पास और 27 मई को ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र में मंडोला विहार योजना के लिए आवंटित भूमि में तीन महिलाओं के शव बरामद हुए थे। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। इसके बाद पुलिस मृतकाओं की शिनाख्त के प्रयास में जुट गई थी। लेकिन लंबा समय बीतने के बाद भी महिलाओं की शिनाख्त नहीं हो सकी है। शिनाख्त न होने से महिलाओं के हत्यारे पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं। पुलिस क्षेत्राधिकारी राजकुमार पांडेय ने बताया कि चिरोड़ी गांव में मिले शव का बिसरा सुरक्षित किया गया है। वहीं, मंडोला विहार योजना में डीएनए टेस्ट कराया गया है। तीनों मृतकाओं की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। शिनाख्त होने पर मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

chat bot
आपका साथी