बिना बताए मायके जाने पर महिला को पीटकर घर से निकला

संवाद सहयोगी मुरादनगर थाना क्षेत्र की ईदगाह कॉलोनी में मंगलवार दोपहर को बिना बताए मायके

By JagranEdited By: Publish:Wed, 12 Aug 2020 06:25 PM (IST) Updated:Wed, 12 Aug 2020 06:25 PM (IST)
बिना बताए मायके जाने पर महिला को पीटकर घर से निकला
बिना बताए मायके जाने पर महिला को पीटकर घर से निकला

संवाद सहयोगी, मुरादनगर : थाना क्षेत्र की ईदगाह कॉलोनी में मंगलवार दोपहर को बिना बताए मायके जाने पर एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी से मारपीट करके उसे घर से निकाल दिया। पीड़िता ने अपने पति के खिलाफ थाने में शिकायत करके कार्रवाई की मांग की। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।

नगर की ईदगाह कॉलोनी में एक महिला अपने परिवार के साथ रहती है। महिला का पति एक निजी कंपनी में काम करता है। महिला के अनुसार, उसके पति व भाई के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा है। विवाद के चलते पति उसे मायके नहीं जाने देता है। मंगलवार शाम को महिला किसी काम के लिए पति को बिना बताए अपने मायके गई थी। शाम को जब वह घर लौटी तो महिला की सास ने उसके पति को मायके जाने के बारे में बता दिया। इस बात से नाराज पति ने महिला के साथ मारपीट करके उसे घर निकाल दिया। पीड़िता ने इस बारे में भाई को जानकारी दी। महिला व उसके भाई के पति के खिलाफ थाने में शिकायत की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

chat bot
आपका साथी