राष्ट्रपति को पत्र लिखकर महिला मांगी इच्छा मृत्यु की अनुमति

जागरण संवाददाता गाजियाबाद रमते राम रोड स्थित प्रेमपुरी की रहने वाली एक महिला ने राष्ट्रपि

By JagranEdited By: Publish:Tue, 11 May 2021 08:18 PM (IST) Updated:Tue, 11 May 2021 08:18 PM (IST)
राष्ट्रपति को पत्र लिखकर महिला मांगी इच्छा मृत्यु की अनुमति
राष्ट्रपति को पत्र लिखकर महिला मांगी इच्छा मृत्यु की अनुमति

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद

रमते राम रोड स्थित प्रेमपुरी की रहने वाली एक महिला ने राष्ट्रपति को पत्र लिखकर इच्छा मृत्यु की अनुमति मांगी है। महिला का कहना है कि वह दो माह में उन्हें चार बार पत्र लिख चुकी है, लेकिन उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ। यदि उनके पत्र पर कार्रवाई नहीं होती तो उन्हें इच्छा मृत्यु की अनुमति दी जाए। महिला ने हरियाणा के भिवानी शिक्षा विभाग पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि उनके माता-पिता 31 साल तक पेंशन व ग्रेच्यूटी समेत अन्य भत्तों की लड़ाई लड़ते रहे लेकिन शिक्षा विभाग में फैले भ्रष्टाचार के कारण उनके भत्ते जारी नहीं हो सके। लड़ाई लड़ते लड़ते माता-पिता की मौत हो गई।

प्रेमपुरी निवासी महिला वंदना शर्मा ने राष्ट्रपति को पत्र लिखकर आरोप लगाया है कि उनके पिता बनवारी लाल शर्मा राजकीय सेकेंड्री स्कूल ग्राम गुजरानी भिवानी से नवंबर 1990 में मुख्य अध्यापक के पद से रिटायर हुए थे। रिटायर होने के बाद उन्हें पेंशन व ग्रेच्यूटी का भुगतान नहीं किया गया। वह लगातार लड़ाई लड़ते रहे लेकिन जिला शिक्षा अधिकारी व ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ने भ्रष्टाचार के चलते भुगतान नहीं किया। 31 साल की लड़ाई लड़ने के बाद उनके पिता की 88 वर्ष की आयु में मार्च 2020 में मृत्यु हो गई। इसके बाद उनकी मां शारदा रानी भी पेंशन व ग्रैच्यूटी की लड़ाई लड़़ती रहीं लेकिन शिक्षा विभाग ने उनकी भी नहीं सुनी। लड़ाई लड़ते हुए उनकी भी मार्च 2021 में मौत हो गई। इसके बाद से वंदना शर्मा राष्ट्रपति को चार बार पत्र लिख चुकी हैं। उन्होंने अब राष्ट्रपति को लिखे पत्र में इच्छा मृत्यु की अनुमति मांगी है।

chat bot
आपका साथी