महिला ने फंदा लगाकर दी जान

संवाद सहयोगी लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र की पंचवटी कॉलोनी में बृहस्पतिवार दोपहर महिला ने प

By JagranEdited By: Publish:Thu, 24 Sep 2020 09:29 PM (IST) Updated:Thu, 24 Sep 2020 09:29 PM (IST)
महिला ने फंदा लगाकर दी जान
महिला ने फंदा लगाकर दी जान

संवाद सहयोगी, लोनी : बॉर्डर थाना क्षेत्र की पंचवटी कॉलोनी में बृहस्पतिवार दोपहर महिला ने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका ने सुसाइड नोट में स्वयं को मौत का जिम्मेदार बताया है। पंचवटी कॉलोनी में हिमांशु परिवार के साथ रहते हैं। उनके परिवार में पत्नी कामिनी (35) दो बेटियां हैं। वह मौजपुर दिल्ली में कपड़े की दुकान पर काम करते हैं। बृहस्पतिवार सुबह वह अपने काम पर गए थे। दोपहर करीब दो बजे उनकी पत्नी ने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम को भेज दिया है। बॉर्डर थाना प्रभारी निरीक्षक ज्ञानेश्वर बौद्ध ने बताया कि मृतका की करीब 12 वर्ष पूर्व शादी हुई थी। स्वजन के तहरीर देने पर जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी