गृहकलेश के चलते महिला ने खाया जहरीला पदार्थ

संवाद सहयोगीमुरादनगरथाना क्षेत्र की नूरगंज कालोनी में गृह क्लेश के चलते एक महिला ने जहर

By JagranEdited By: Publish:Tue, 06 Oct 2020 06:07 PM (IST) Updated:Tue, 06 Oct 2020 06:07 PM (IST)
गृहकलेश के चलते महिला ने खाया जहरीला पदार्थ
गृहकलेश के चलते महिला ने खाया जहरीला पदार्थ

संवाद सहयोगी,मुरादनगर:

थाना क्षेत्र की नूरगंज कालोनी में गृह क्लेश के चलते एक महिला ने जहरीला पदार्थ खा लिया। महिला की तबीयत बिगड़ने पर स्वजन ने उसे निकट के अस्पताल में भर्ती कराया। महिला की हालत स्थिर बनी हुई है।

नगर की नूरगंज कालोनी में एक 35 वर्षीय महिला अपने परिवार के साथ रहती है। महिला के पति के अनुसार किसी बात को लेकर कुछ दिनों से दोनों के बीच में तनाव चल रहा है। सोमवार शाम को भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। रात को पति से नाराज होकर महिला ने घर में रखा हुआ जहरीला पदार्थ खा लिया। महिला की हालत बिगड़ने पर परिवार के लोगों को उसके द्वारा जहरीला पदार्थ खाए जाने के बारे में पता चला। देर रात महिला के पति ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। महिला की हालत स्थिर बनी हुई है।

chat bot
आपका साथी