दीवार की ईंट से कूलर टूटने पर महिला से की मारपीट

संवाद सहयोगी मुरादनगरथाना क्षेत्र में रावली रोड पर चुंगी नंबर छह के निकट पड़ोसी की द

By JagranEdited By: Publish:Tue, 15 Sep 2020 07:28 PM (IST) Updated:Tue, 15 Sep 2020 07:28 PM (IST)
दीवार की ईंट से कूलर टूटने पर महिला से की मारपीट
दीवार की ईंट से कूलर टूटने पर महिला से की मारपीट

संवाद सहयोगी, मुरादनगर:

थाना क्षेत्र में रावली रोड पर चुंगी नंबर छह के निकट पड़ोसी की दीवार की ईंट गिरने से कूलर टूटने को लेकर हुए झगडे़ में एक व्यक्ति ने महिला के साथ मारपीट करके उसे घायल कर दिया। घायल महिला व उसके पति ने पड़ोसी के खिलाफ शिकायत करके कार्रवाई की मांग की है।

नगर में चुंगी नंबर छह के निकट शबनम अपने परिवार के साथ रहती है। सोमवार रात को उनके घर की दीवार की ईंट पड़ोसी के कूलर पर गिर गई, जिसके कारण उनका कूलर टूट गया। महिला ने पड़ोसी को नुकसान की भरपाई करने का आश्वासन दिया, फिर भी पड़ोसी उसके साथ गाली-गलौज करने लगा। महिला ने गाली-गलौज का विरोध किया तो आरोपित ने उसके साथ अभद्र व्यवहार करते हुए मारपीट की। मारपीट के चलते महिला घायल हो गई। पति के लौटने पर महिला ने  उसे घटना के बारे में जानकारी दी। बाद पीड़िता व उसके पति ने पड़ोसी के खिलाफ शिकायत करके कार्रवाई की मांग की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

chat bot
आपका साथी