महिला ने पड़ोसी पर लगया छेड़छाड़ का आरोप

संवाद सहयोगी मुरादनगर थाना क्षेत्र की एक कालोनी निवासी एक महिला ने अपने पड़ोसी पर छेड़छ

By JagranEdited By: Publish:Mon, 05 Oct 2020 07:00 PM (IST) Updated:Mon, 05 Oct 2020 07:00 PM (IST)
महिला ने पड़ोसी पर लगया छेड़छाड़ का आरोप
महिला ने पड़ोसी पर लगया छेड़छाड़ का आरोप

संवाद सहयोगी, मुरादनगर :

थाना क्षेत्र की एक कालोनी निवासी एक महिला ने अपने पड़ोसी पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। महिला व उसके स्वजन ने आरोपितों के खिलाफ शिकायत करके कार्रवाई की मांग की है।

नगर की एक कालोनी में एक 30 वर्षीय महिला अपने परिवार के साथ रहती हैं। महिला के पति एक निजी कंपनी में काम करते हैं। महिला के अनुसार वह रविवार शाम को सामान खरीदने के लिए बाजार गई थी। वापसी के दौरान गली के मोड़ पर मोहल्ले के शराबी युवक ने उनके साथ छेड़छाड़ की। महिला ने छेड़छाड़ का विरोध किया तो आरोपित ने उसके साथ गाली-गलौज की। पीड़िता द्वारा शोर मचाए जाने पर आरोपित युवक वहां से भाग गया। पीड़िता व उसके पति ने आरोपित के खिलाफ शिकायत करके कार्रवाई की मांग की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

chat bot
आपका साथी