महिला ने पड़ोसी पर लगाया अश्लील हरकत करने का आरोप

संवाद सहयोगीमुरादनगरथाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में एक महिला ने अपने पड़ोसी पर नशे की ह

By JagranEdited By: Publish:Fri, 25 Sep 2020 05:24 PM (IST) Updated:Fri, 25 Sep 2020 05:24 PM (IST)
महिला ने पड़ोसी पर लगाया अश्लील हरकत करने का आरोप
महिला ने पड़ोसी पर लगाया अश्लील हरकत करने का आरोप

संवाद सहयोगी,मुरादनगर:

थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में एक महिला ने अपने पड़ोसी पर नशे की हालत में अश्लील हरकत करने का आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत की है। घटना के बाद से आरोपित फरार चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

नगर की एक कॉलोनी में 35 वर्षीय महिला अपने परिवार के साथ रहती है। महिला का पति ई-रिक्शा चलाने का काम करता है। महिला के अनुसार बृहस्पतिवार दोपहर को जब वह घर में अकेली थी, इसी दौरान उनके पड़ोस में रहने वाला शराबी किस्म का युवक दीवार कूदकर घर में घुस आया। आरोपित ने महिला को अकेली पाकर नशे की हालत में उसके साथ अश्लील हरकतें कीं। पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपित ने उसके साथ मारपीट भी की। पीड़िता द्वारा शोर मचाने पर आरोपित वहां से भाग गया। पीड़िता व उसके पति ने आरोपित के खिलाफ शिकायत करके कार्रवाई की मांग की है। घटना के बाद से आरोपित फरार चल रहा है।

chat bot
आपका साथी