महिला ने शराबी पड़ोसी पर लगाया अश्लील हरकत करने का आरोप

संवाद सहयोगी मुरादनगरथाना क्षेत्र की एक कालोनी निवासी एक महिला ने अपने शराबी पड़ोसी पर अ

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Oct 2020 06:06 PM (IST) Updated:Mon, 26 Oct 2020 06:06 PM (IST)
महिला ने शराबी पड़ोसी पर लगाया अश्लील हरकत करने का आरोप
महिला ने शराबी पड़ोसी पर लगाया अश्लील हरकत करने का आरोप

संवाद सहयोगी, मुरादनगर:

थाना क्षेत्र की एक कालोनी निवासी एक महिला ने अपने शराबी पड़ोसी पर अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया है। महिला व उसके पति ने आरोपित के खिलाफ शिकायत करके कार्रवाई की मांग की है।

नगर की एक कालोनी में एक 32 वर्षीय महिला अपने परिवार के साथ रहती हैं। महिला के पति गाजियाबाद स्थित एक निजी कंपनी में काम करते हैं। महिला के अनुसार बीती शाम को वह घर के सामान की खरीदारी करने के लिए पड़ोस में स्थित दुकान पर गई थी। इस दौरान दुकान के निकट कुछ लोग खड़े थे। वहां मौजूद उनके पड़ोस में रहने वाले एक शराबी युवक ने नशे की हालत में महिला के साथ अश्लील हरकत की। जब पीड़िता ने इसका विरोध किया तो उसने महिला के साथ गाली-गलौज भी की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

chat bot
आपका साथी