बल्लियों पर लटकते तार, कब होगी सुनवाई

संवाद सहयोगी लोनी क्षेत्र की अशोक विहार कालोनी के लोग गलियों में टूटी बल्लियों पर

By JagranEdited By: Publish:Wed, 21 Apr 2021 07:46 PM (IST) Updated:Wed, 21 Apr 2021 07:46 PM (IST)
बल्लियों पर लटकते तार, कब होगी सुनवाई
बल्लियों पर लटकते तार, कब होगी सुनवाई

संवाद सहयोगी, लोनी : क्षेत्र की अशोक विहार कालोनी के लोग गलियों में टूटी बल्लियों पर लटकते तारों से परेशान हैं। लोगों को इन लटकते तारों से हादसे की आशंका बनी हुई है। आरोप है कि शिकायतों के बाद भी बिजली निगम के अधिकारियों द्वारा समस्या का समाधान नहीं कराया जा रहा है। लोगों ने अधिकारियों से बल्लियां हटवाकर बिजली के खंभे लगवाए जाने की मांग की है।

फुरकान ने बताया कि अशोक विहार कालोनी नगर पालिका क्षेत्र की सबसे बड़ी कालोनी है। कालोनी चार वार्डो में बंटी हुई है। बावजूद इसके कालोनी के लोग मूलभूत सुविधाओं को लेकर परेशान हैं। आरोप है कि बिजली निगम द्वारा कालोनी के मुख्य मार्ग पर बिजली के खंभे लगाए गए हैं, लेकिन सहायक गलियों में बिजली के खंभे न होने से लोग बल्लियों के सहारे तारों को घर तक ले जाने के लिए विवश है। समय बीतने पर तारों के बोझ से झुकी बल्लियां के टूटने से हादसा होने की आशंका बनी रहती है। लोगों का कहना है कि मामले की शिकायत बिजली निगम के अधिकारियों से कई बार की गई। लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका। अधिशासी अभियंता ऋषिपाल सिंह का कहना है लोगों की समस्या के समाधान के लिए कालोनी में बिजली के नए खंभे और तार लगाने के लिए एस्टीमेट बनाकर आला अधिकारियों को भेजा गया है। अधिकारियों के निर्देश मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी