पत्नी की गला रेतकर हत्या, आरोपित पति गिरफ्तार

जागरण संवाददाता गाजियाबाद मसूरी थाना क्षेत्र के बयाना गांव में पति ने पत्नी से विवाद के चलते धार

By JagranEdited By: Publish:Thu, 13 May 2021 05:25 PM (IST) Updated:Thu, 13 May 2021 05:25 PM (IST)
पत्नी की गला रेतकर हत्या, आरोपित पति गिरफ्तार
पत्नी की गला रेतकर हत्या, आरोपित पति गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद

मसूरी थाना क्षेत्र के बयाना गांव में पति ने पत्नी से विवाद के चलते धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी। स्वजन ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपित पति को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में मृतका की मां ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराते हुए दहेज उत्पीड़न का भी आरोप लगाया है।

थाना प्रभारी मसूरी शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि बयाना निवासी सीमा उर्फ राजकुमारी (25) की शादी एक साल पहले लाकडाउन के दौरान इंद्रगढ़ी निवासी दीपक के साथ हुई थी। दोनों ने प्रेम विवाह किया था। दीपक के स्वजन सीमा को पसंद नहीं करते थे, इसके चलते सीमा शादी के कुछ समय बाद से ही मायके में आकर रहने लगी थी। इसके कुछ समय बाद दीपक के स्वजन ने उसे अपनी संपत्ति से बेदखल कर दिया। इसके बाद दीपक घर जमाई बन गया और अपनी ससुराल बयाना जाकर रहने लगा। दीपक और सीमा के बीच अक्सर विवाद होता था। सीमा के स्वजन के अनुसार सीमा और दीपक बुधवार की देर रात तक लड़ते रहे। जब दोनों का झगड़ा समाप्त नहीं हुआ तो मां व भाई ऊपर जाकर सो गए। सुबह जब मां नीचे उतरी तो कमरे में सीमा का लहूलुहान शव बेड पर पड़ा हुआ था। उसके गले व नाक पर चोट के निशान थे। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। इस मामले में सीमा की मां राजेश ने दीपक व उसके पिता हरिराम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। राजेश का आरोप है कि दीपक व उसका पिता सीमा को दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे और बुलेट मोटरसाइकिल व रुपये लाने की मांग करते थे। पुलिस ने दीपक को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या के बाद खुद पहुंचा थाने

सूत्रों ने बताया कि पत्नी की हत्या करने के बाद दीपक खुद ही थाने पहुंच गया। उसने पुलिस को जानकारी दी कि उसकी पत्नी की किसी ने हत्या कर दी है। पुलिस ने पूछताछ की तो उसके विरोधाभासी बयानों से पुलिस को शक हुआ और पुलिस ने उसे थाने में बैठा लिया। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

chat bot
आपका साथी