जब्त प्लास्टिक वेस्ट का होगा उपयोग

प्रदेश सरकार के आदेश पर अभियान चलाकर शहर भर से जब्त किए गए प्लास्टिक वेस्ट का अब उपयोग किया जाएगा। नगर निगम ने खास बैठक के बाद निर्णय लिया है कि गोदामों में रखा गया करीब पांच टन प्लास्टिक वेस्ट पाइप बनाने के काम आ सकता है। नगरायुक्त दिनेश चंद्र ने शहर की किसी प्रतिष्ठित पाइप इंडस्ट्री को इसके लिए चयनित करने के निर्देश अपर नगरायुक्त एवं मुख्य अभियंता को दिए है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 21 Jan 2020 07:43 PM (IST) Updated:Tue, 21 Jan 2020 07:43 PM (IST)
जब्त प्लास्टिक वेस्ट का होगा उपयोग
जब्त प्लास्टिक वेस्ट का होगा उपयोग

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद : प्रदेश सरकार के आदेश पर अभियान चलाकर शहर भर से जब्त किए गए प्लास्टिक वेस्ट का अब उपयोग किया जाएगा। नगर निगम ने खास बैठक के बाद निर्णय लिया है कि गोदामों में रखा गया करीब पांच टन प्लास्टिक वेस्ट पाइप बनाने के काम आ सकता है। नगरायुक्त दिनेश चंद्र ने शहर की किसी प्रतिष्ठित पाइप इंडस्ट्री को इसके लिए चयनित करने के निर्देश अपर नगरायुक्त एवं मुख्य अभियंता को दिए हैं। जब्त किया गया रॉ मैटीरियल आधुनिक तकनीकी के सहयोग से पाइप बनाने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। सिगल यूज प्लास्टिक बंद होने के बाद से अब तक यह वेस्ट जब्त किया गया है।

----

सड़क बनाने में भी हो सकता है उपयोग

नगर निगम के पास इसके अलावा तीस हजार किलो ऐसा प्लास्टिक वेस्ट भी है,जो शहर की सड़क बनाने में उपयोग किया जा सकता है। इस मैटीरियल को लेकर भी निगम द्वारा प्लान बनाया गया है। नगरायुक्त ने निर्माण विभाग को इस संबंध में दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं।

chat bot
आपका साथी