वेबिनार द्वारा कृषि बिल पर की चर्चा

संवाद सहयोगी लोनी क्षेत्रीय सांसद जनरल वीके सिंह और बागपत के सांसद सत्यपाल सिंह ने संयुक्त रूप स

By JagranEdited By: Publish:Sun, 27 Sep 2020 09:19 PM (IST) Updated:Sun, 27 Sep 2020 09:19 PM (IST)
वेबिनार द्वारा कृषि बिल पर की चर्चा
वेबिनार द्वारा कृषि बिल पर की चर्चा

संवाद सहयोगी, लोनी: क्षेत्रीय सांसद जनरल वीके सिंह और बागपत के सांसद सत्यपाल सिंह ने संयुक्त रूप से रविवार को वेबिनार द्वारा पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से कृषि बिल पर चर्चा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से क्षेत्र के गांव में रहने वाले किसानों से वार्ता कर कृषि विधेयकों को समझाने की बात कही।

जिलाध्यक्ष दिनेश सिंघल ने कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन सेवा सप्ताह को सफलतापूर्वक बनाए जाने पर बधाई दी। इस अवसर पर सांसद जनरल वीके सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा किसानों के हित में कृषि बिल विधेयक पास किया गया है। उन्होंने कहा कि विपक्षी पार्टियों द्वारा देश के किसानों को भ्रमित किया जा रहा है। वहीं सांसद सतपाल सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा से किसानों के हित में काम करती रही है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर किसानों को कृषि बिल समझाने की बात कही। इस अवसर पर प्रदेश मंत्री अंजुला माहौर, विधायक नंदकिशोर गुर्जर, विधायक मंजू शिवाज, जिला पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी मावी, चेयरमैन अशोक महेश्वरी, रंजीता धामा, ब्लाक प्रमुख कृष्ण वीर सिंह, राजेंद्र बाल्मीकि, सतेंद्र त्यागी, पुष्पेंद्र रावत, धजय खारी समेत पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी