बारिश से कई इलाकों में हुआ जलभराव, पार्क बने तालाब

बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव को गया। हिडन रिवर मेट्रो स्टेशन के आसपास बने पार्कों में पानी भर गया। हिडन मोटल पूर तरह से पानी में डूबा गया। विजयनगर इलाके की कई कॉलोनियों में रास्ते तालाब में तब्दील हो गई। नाला निर्माण कार्य के चलते नवयुग मार्केट में भी पानी भर गया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 14 Aug 2019 05:32 PM (IST) Updated:Wed, 14 Aug 2019 05:32 PM (IST)
बारिश से कई इलाकों में हुआ जलभराव, पार्क बने तालाब
बारिश से कई इलाकों में हुआ जलभराव, पार्क बने तालाब

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद : बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव को गया। हिडन रिवर मेट्रो स्टेशन के आसपास बने पार्कों में पानी भर गया। हिडन मोटल पूरी तरह से पानी में डूबा गया। विजयनगर इलाके की कई कॉलोनियों में रास्ते तालाब में तब्दील हो गई। नाला निर्माण कार्य के चलते नवयुग मार्केट में भी पानी भर गया।

मंगलवार देर रात तेज बारिश हुई थी। डेढ़ घंटे तक चली बरसात में आरकेपुरम, सर्वोदय नगर, नंदग्राम, सिहानी, आकाश नगर, इंद्रगढ़ी, पटेल नगर, अवंतिका, विष्णु एंक्लेव, बुलंदशहर औद्योगिक क्षेत्र, साउथ साइट औद्योगिक क्षेत्र, आंबेडकर नगर, राहुल विहार, सुदामापुरी, लाल क्वार्टर और सेक्टर-9 में जलभराव हुआ। हिडन विहार में कच्चे रास्तों पर कीचड़ हो गई। वहां से लोगों का निकलना मुश्किल हो गया। दुहाई और सिकरोड में भी कच्चे रास्तों पर पानी भर गया। इन दोनों स्थानों पर नगर निगम कूड़ा डंप करता है। कीचड़ की वजह से नगर निगम की कूड़ा गाड़ियां भी वहां तक नहीं गईं। गोशाला अंडरपास में पानी भरा था, जो बुधवार सुबह तक निकल गया। हिडन रिवर मेट्रो स्टेशन के पास अंडर पास में भी पानी भर गया था। नगर निगम नगर आयुक्त दिनेश चंद्र ने बताया कि कुछ इलाकों में मामूली जलभराव हुआ है। जहां ज्यादा जलभराव था, वहां पंप लगाकर पानी निकाला गया है।

chat bot
आपका साथी