बरसात के बाद जगह-जगह हुआ जलभराव, लोग परेशान

फोटो 27 एसबीडी 5 - गड्ढों से बचने के लिए मार्ग पर रेंगते नगर आए वाहन संवाद सहयोगी

By JagranEdited By: Publish:Tue, 27 Jul 2021 08:36 PM (IST) Updated:Tue, 27 Jul 2021 08:36 PM (IST)
बरसात के बाद जगह-जगह हुआ जलभराव, लोग परेशान
बरसात के बाद जगह-जगह हुआ जलभराव, लोग परेशान

फोटो 27 एसबीडी 5

- गड्ढों से बचने के लिए मार्ग पर रेंगते नगर आए वाहन

संवाद सहयोगी, लोनी : क्षेत्र में मंगलवार सुबह हुई बरसात से जहां लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली वहीं मुख्य मार्ग समेत कालोनियों में जलभराव हो गया। मुख्य मार्ग पर हुए जलभराव से लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगों ने अधिकारियों से जल निकासी के प्रबंध कराए जाने की मांग की है। अधिकारियों ने पंपसेट लगाकर जल निकासी कराए जाने की बात कही है।

क्षेत्र में मंगलवार सुबह हुई झमाझम बरसात के बाद शहर की लाइफ लाइन कहे जाने वाले दिल्ली-सहारनपुर मार्ग पर इंद्रापुरी कालोनी के सामने मार्ग के दोनों ओर करीब एक फुट तक जलभराव हो गया। जिससे लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ा। जलभराव के बाद लोग गड्ढों से बचने के लिए वाहन मार्ग पर रेंगते रहे। जिससे चलते मार्ग पर जाम की स्थिति बनी रही। इंजन में पानी भरने से लोग वाहनों को धक्का देते नजर आए। वहीं लोनी गाजियाबाद मार्ग पर भी लोगों को आवाजाही के दौरान जलभराव की समस्या का सामना करना पड़ा। दूसरी ओर शहर की इंद्रापुरी, न्यू विकास नगर, अशोक विहार, डीएलएफ समेत अन्य कालोनियों में जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने के चलते मार्ग पर जलभराव हुआ। लोगों ने अधिकारियों से शिकायत कर समस्या का समाधान कराए जाने की मांग की है। उपजिलाधिकारी शुभांगी शुक्ला का कहना है कि नगर पालिका अधिकारियों को पंप सेट लगाकर पानी निकासी कराए जाने के निर्देश दिए गए है। साथ ही सफाई कर्मियों को मुख्य मार्ग स्थित दोनों ओर के नाले की सफाई करने के लिए निर्देशित किया गया है।

chat bot
आपका साथी