बारिश से हुआ जलभराव, लोनी स्वास्थ्य केंद्र बंद

फोटो 24 एसबीडी 21 संवाद सहयोगी लोनी क्षेत्र में बृहस्पतिवार शाम हुई बरसात से सामुदायिक स्व

By JagranEdited By: Publish:Fri, 24 Sep 2021 08:03 PM (IST) Updated:Fri, 24 Sep 2021 08:03 PM (IST)
बारिश से हुआ जलभराव, लोनी स्वास्थ्य केंद्र बंद
बारिश से हुआ जलभराव, लोनी स्वास्थ्य केंद्र बंद

फोटो 24 एसबीडी 21 संवाद सहयोगी, लोनी : क्षेत्र में बृहस्पतिवार शाम हुई बरसात से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जलभराव हो गया। इसके बाद स्वास्थ्य केंद्र को बंद कर दिया गया। मरीज यहां-वहां भटकते रहे। साथ ही अधिकारियों को जमकर कोसा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डा. राजेश तेवतिया का कहना है कि जल निकासी होने के बाद स्वास्थ्य केंद्र का संचालन शुरू होगा। नगर पालिका द्वारा पंप सेट लगाकर जल निकासी कराई जा रही है।

बृहस्पतिवार रात हुई तेज बरसात से स्वास्थ्य केंद्र में दोबारा जलभराव हो गया। जिसके चलते स्वास्थ्य केंद्र का संचालन ठप हो गया। सुबह केंद्र पर पहुंचे मरीजों को लौटा दिया गया। लोगों ने आरोप लगाया कि हल्की बारिश में ही स्वास्थ्य केंद्र में लबालब पानी भर जाता है। इससे परेशानी होती है। उन्होंने नगरपालिका और स्वास्थ्य विभाग को जमकर कोसा। केंद्र प्रभारी ने बताया कि पंप सेट लगाकर पानी की निकासी कराई जा रही है। जल निकासी होने के बाद स्वास्थ्य केंद्र का संचालन शुरू हो सकेगा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का संचालन ठप होने के चलते मरीजों को उपचार के लिए मंडोला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और गर्भवती महिलाओं को जिला अस्पताल भेजा जा रहा है।

chat bot
आपका साथी