कल से गंगाजल की जगह सिर्फ सुबह की एक घंटे मिलेगा पानी

जागरण संवाददाता साहिबाबाद वसुंधरा वैशाली कौशांबी और डेल्टा कालोनी में गंगाजल की अ

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Oct 2021 08:03 PM (IST) Updated:Sun, 17 Oct 2021 08:03 PM (IST)
कल से गंगाजल की जगह सिर्फ सुबह की एक घंटे मिलेगा पानी
कल से गंगाजल की जगह सिर्फ सुबह की एक घंटे मिलेगा पानी

जागरण संवाददाता, साहिबाबाद :

वसुंधरा, वैशाली, कौशांबी और डेल्टा कालोनी में गंगाजल की आपूर्ति रविवार शाम से ही बंद हो गई। वहीं, इंदिरापुरम में रविवार सुबह - शाम गंगाजल की आपूर्ति हुई। सोमवार से गंगाजल नहीं मिलेगा। जलकल और गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) 127 नलकूपों से दिन में सिर्फ सुबह के वक्त एक घंटे पानी की आपूर्ति होगी। इससे ट्रांस हिडन के 10 लाख से अधिक लोग प्रभावित होंगा। गंगनहर की सफाई के लिए गंगाजल आपूर्ति बंद :

प्रत्येक वर्ष 15 अक्टूबर से हरिद्वार से गंगनहर में पानी रोककर सिल्ट की सफाई की जाती है। इस बार चार नवंबर तक गंगनहर से सिल्ट निकालकर सफाई की जाएगी। इसके बाद हरिद्वार से पानी छोड़ा जाएगा। गंगनहर से ही प्रताप विहार स्थित 50 व 100 क्यूसेक गंगाजल प्लांट में पानी आता है। करीब आठ नवंबर तक प्लांट में पानी दोबारा पहुंचेगा, इसके बाद ही नोएडा व ट्रांस हिडन को गंगाजल मिलेगा। दीपावली को लोगों को पानी की किल्लत से जूझना पड़ेगा।

वसुंधरा जोन में शाम को नहीं मिला गंगाजल :

प्रताप विहार स्थित 50 क्यूसेक गंगाजल प्लांट से वसुंधरा, वैशाली, कौशांबी व डेल्टा कालोनी में गंगाजल की आपूर्ति की जाती है। इस प्लांट में रविवार को गंगाजल खत्म हो गया। जलकल के अवर अभियंता सोमेंद्र तोमर ने बताया कि रविवार सुबह ही गंगाजल की आपूर्ति हो सकी थी। शाम से गंगाजल की आपूर्ति बंद कर दी गई।

आज से सिर्फ एक बार पानी की आपूर्ति :

प्रताप विहार स्थित 100 क्यूसेक गंगाजल प्लांट से इंदिरापुरम और नोएडा को पानी गंगाजल मिलता है। रविवार को सुबह और शाम को गंगाजल की आपूर्ति मिली। जीडीए के अवर अभियंता राजीव कुमार का कहना है कि प्लांट में पानी खत्म हो गया है। सोमवार से 22 नलकूपों से इंदिरापुरम में सिर्फ सुबह ही पानी की आपूर्ति की जाएगी।

chat bot
आपका साथी