अधिकारियों की राह में डाला जा रहा पानी, आम आदमी फांक रहा धूल

संवाद सहयोगी लोनी दिल्ली सहारनपुर रोड पर उड़ती धूल लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी ह

By JagranEdited By: Publish:Mon, 20 Sep 2021 08:17 PM (IST) Updated:Mon, 20 Sep 2021 08:17 PM (IST)
अधिकारियों की राह में डाला जा रहा पानी, आम आदमी फांक रहा धूल
अधिकारियों की राह में डाला जा रहा पानी, आम आदमी फांक रहा धूल

संवाद सहयोगी, लोनी : दिल्ली सहारनपुर रोड पर उड़ती धूल लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। लोनी तिराहे के पास तहसील, नगर पालिका, लोनी ब्लाक, पुलिस क्षेत्राधिकारी कार्यालय हैं। जहां अधिकारियों की आवाजाही रहती है। जिसके चलते लोनी तिराहे के आसपास पानी का छिड़काव कराया जाता है। सड़क के शेष हिस्से पर लोग धूल फांकने का मजबूर हैं। परेशान लोगों में अधिकारियों के प्रति नाराजगी है। --

धूल से परेशानी : बलराम नगर कालोनी, पावी सादकपुर गांव, पंचलोक गांव के सामने दिल्ली सहारनपुर रोड में गड्ढे हैं। जहां वाहनों के गुजरने से धूल उड़ती है। धूल से दो पहिया वाहन चालकों को परेशानी होती है। आरोप है कि वाहन चलाते समय धूल से घुटन महसूस होती है। वहीं आसपास के मकानों में बुजुर्गों, बच्चों को सांस लेने में परेशानी होती है। कई बार सड़क बनाने की मांग की जा चुकी है। धूल से बचने को लोग दो पहिया वाहन लेकर तेजी से गुजरते हैं। जिससे हादसे होते हैं।

--

यहां डाला जा रहा पानी : लोगों की माने तो लोनी तिराहे से खन्ना नगर कट, बलराम नगर कट और मुस्तफाबाद कालोनी के कट तक पानी डाला जाता है। अन्य स्थानों पर धूल उड़ती रहती है। आरोप है कि तिराहे के आसपास अधिकारियों की आवाजाही अधिक रहती है। अधिकारियों को दिखाने के लिए लोनी तिराहे के आसपास पानी डाला जाता है। -- धूल पर नहीं ध्यान : प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों की माने तो लोनी जिले का सर्वाधिक प्रदूषित इलाका है। लोनी इलाका सर्दियों में सबसे ज्यादा प्रदूषित रहता है। अधिकारी अक्सर लोनी में संचालित फैक्ट्रियों पर कार्रवाई करते रहे हैं। लेकिन यहां उड़ने वाली धूल की ओर ध्यान नहीं है। -- क्या कहते हैं अधिकारी : कर्मचारियों को दिल्ली सहारनपुर रोड पर पानी का छिड़काव करने के निर्देश दिए गए हैं। पावी सादकपुर गांव के पास पानी न छिड़कने की शिकायत मिली है। दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। साथ ही धूल शांत करने के लिए नियमित रूप से पानी डलाया जाएगा। - शालिनी गुप्ता, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका लोनी

chat bot
आपका साथी